SportsViral

क्या आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सामने आया अपडेट

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है, क्योंकि एमएस धोनी चोट के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर रहेंगे।

क्या आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सामने आया अपडेट
क्या आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सामने आया अपडेट

MS Dhoni fitness & availability update: आईपीएल 2026 अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को बदल सकता है। ऐसे समय में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ अहम जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि टीम के प्रदर्शन के बावजूद फैंस के बीच एक बड़ी कमी साफ महसूस हो रही है।

यह कमी किसी और की नहीं बल्कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की है। पूरे सीजन में अब तक धोनी मैदान पर नजर नहीं आए हैं और अब उनके अगले मुकाबले से भी बाहर रहने की खबर ने फैंस की चिंता और बढ़ा दी है।

Khabar Monkey

दिल्ली के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे MS Dhoni

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले ही बड़ी खबर सामने आई है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अभी भी चेन्नई में रहकर अपनी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम कॉम्बिनेशन और फोकस बनाए रखने की रणनीति

टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने हाल ही में खुलासा किया था कि धोनी (MS Dhoni) की गैरमौजूदगी के पीछे एक रणनीतिक कारण भी है। उनकी मौजूदगी से टीम का पूरा ध्यान बदल सकता है, इसलिए प्रबंधन टीम संयोजन को स्थिर रखना चाहता है। चेन्नई ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

सीजन की शुरुआत से पहले हुए थे चोटिल

सीजन शुरू होने से ठीक पहले धोनी को पिंडली में चोट लगी थी, जिसके चलते वह अब तक मैदान से दूर हैं। शुरुआत में उम्मीद थी कि वह कुछ मैचों के बाद वापसी करेंगे, लेकिन अब तक टीम 9 मुकाबले खेल चुकी है और धोनी एक भी मैच में नजर नहीं आए हैं। इससे यह सवाल और गहरा गया है कि क्या वह इस सीजन में खेल भी पाएंगे या नहीं।

Leave a Reply