(रिपोर्ट- हरिपाल)/पीलीभीत: जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और प्रमुख योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने मुख्यमंत्री को पीलीभीत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

शारदा नदी पर निर्माण हो रहे पुल पर चर्चा
डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को शारदा नदी पर प्रस्तावित लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के संबंध में जानकारी दी और इस परियोजना की आवश्यकता एवं जनहित में इसके महत्व पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने परियोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीएम ने जिले में गौशालाओं को बनाया आत्मनिर्भर
इसके साथ ही डीएम ने जनपद की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में संसाधन विकास, गोबर से जैविक उत्पाद निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट तथा आय सृजन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
जिले के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Khabar Monkey
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में विकास की गति बनाए रखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। प्रदेश नेतृत्व से डीएम का यह सीधा संवाद जनपद प्रशासन की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




