बंगाल में झालमुड़ी एक सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड ही नहीं है बल्कि इसे परफेक्ट नाश्ता भी माना जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ स्वाद का खजाना नहीं है बल्कि इससे सेहत को भी ठीक रखा जा सकता है. इस समय बंगाल में इसे खूब खाया जा रहा है क्योंकि यहां विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता इसका स्वाद चख रहे है. इसके पीछे वजह है कि बीते कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद चखा था. ऐसा करने की वजह से गूगल पर झालमुड़ी को खूब सर्च भी किया गया.

बंगाल के इस टेस्टी स्नैक को कई तरीकों से तैयार करके खाया जाता है और इसका स्वाद ही सबसे शानदार होता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसे अगर लिमिट में खाया जाए तो हमारे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं. चलिए आपको बताते हैं इसके फायदे…
कैसे बनती है झालमुड़ी? Jhalmuri Recipe
बंगाल समेत देश की गलियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वाला झालमुड़ी एक चटपटा और कुरकुरा स्नैक है. वैसे ये न सिर्फ हमारी जुबान को स्वाद देता बल्कि कुछ मामलों में सेहत के लिए फायदेमंद है. इसे बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले मेन इंग्रेडिएंट में मुरमुरा (पफ्ड राइस), प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, काला नमक और नींबू का नाम शामिल है. इसके अलावा इसे कच्चे आम और दूसरी चीजों से भी बनाकर खाया जाता है. इसमें सरसों का तेल भी पड़ता है.
झालमुड़ी के फायदे । Jhalmuri health benefits
वेट लॉस के लिए
क्या आप जानते हैं कि ये वेट लॉस में भी कर सकता है. क्योंकि इसमें डाले जाने वाला मुरमुरा यानी पफ्ड राइस फाइबर से भरपूर है और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. ये लाइट फूड है लेकिन इसे खाने के बाद पेट भरा रहता है. इस तरह आप वेट कंट्रोल भी कर सकते हैं. समोसा और चिप्स में तेल का ज्यादा यूज होता है जबकि इसमें सरसों का तेल भी नाम के लिए डाला जाता है. फाइबर के कारण हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इस तरह हम ओवर ईटिंग से बच पाते हैं.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
इसमें डाले वाली चीजें प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च में कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इसलिए आप इसे खाते हैं तो कई बीमारियों से भी बचाव हो सकता है. सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल और स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.
पाचन को फायदा
झालमुड़ी में नींबू और काला नमक डाला जाता है जो न सिर्फ स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी फायदा होता है. नींबू का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें विटामिन सी है. ये तत्व हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है.
एनर्जी बूस्टर स्नैक
झालमुड़ी एक एनर्जी बूस्टर स्नैक भी है क्योंकि इसमें मूंगफली भी डाली जाती है. इसके अलावा इसमें कार्ब्स हैं जो हमें इंस्टेंट एनर्जी देते हैं. इस स्नैक को शाम के वक्त खा सकते हैं और इससे हल्का-एक्टिव महसूस होता है. ये एक लाइट फूड है इसलिए पचाना भी आसान है.
Khabar Monkey
झालमुड़ी का फायदा
इस स्नैक के फायदा है कि आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक बना सकते हैं. इसमें कम नमक या कम तीखा यूज कर सकते हैं. इसमें स्प्राउट्स भी शामिल कर सकते हैं. इस तरह ये और भी पौष्टिक हो जाता है. ये बजट में बनने वाला नाश्ता है और हेल्थ के मामले में नंबर वन है.





