Friday, February 27, 2026
PoliticsViral

ईरानी नागरिकों के फोन अचानक चमकने लगे, ट्रंप ने भेजा ‘सीक्रेट मैसेज’, आग बबूला हो जाएंगे खामेनेई

ईरानी नागरिकों के फोन अचानक चमकने लगे, ट्रंप ने भेजा ‘सीक्रेट मैसेज’, आग बबूला हो जाएंगे खामेनेई

तेहरान : ट्रंप खुद अपने देश में टैरिफ को लेकर बैकलैश झेल रहे हैं और उनकी एप्रूवल रेंटिंग गिर चुकी है लेकिन इन हालातों में भी वो ईरान पर अटैक की जिद नहीं छोड़ रहे हैं. अमेरिका ने पहले ही ईरान को डराने के लिए अर्माडा तैनात कर रखा है. इस बीच उन्होंने खामेनेई को परेशान करने के लिए एक नई चाल चली है. आज अचानक ईरानी नागरिकों के मोबाइल फोन चमकने लगे, सभी के पास एक गुमनाम मैसेज आने लगा. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिखा था. इस मैसेज में अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफें और खामेनेई के लिए एक खतरनाक वॉर्निंग थी.

ईरानियों को आने लगे सीक्रेट मैसेज
सोमवार को लाखों ईरानी नागरिकों के मोबाइल फोन जो गुमनाम मैसेज आया, उसने पूरे देश में खौफ पैदा कर दिया. इस मैसेज में लिखा था ‘अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) बातों के नहीं, काम के आदमी हैं. बस इंतजार करो और देखो’. यह मैसेज तब आया है जब ट्रंप पहले ही ईरान को 10 दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं. हालांकि, ये मैसेज कैसे और कहां से भेजे गए इस बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

ईरान में इस मैसेज ने जंग के खतरे को और बढ़ दिया है. खामेनेई के देश में इस वक्त एक तरफ खाड़ी में अमेरिकी जंगी जहाजों का जमावड़ा बढ़ रहा है, दूसरी तरफ खुद ईरान के भीतर छात्र और आम जनता सड़कों पर उतर आए हैं. हालात इतने गंभीर हैं कि अमेरिका ने लेबनान से अपने दूतावास के गैर-जरूरी स्टाफ को तुरंत हटने का आदेश दे दिया है. भारत ने भी अपने नागरिकों को किसी भी तरह से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है.

‘ट्रंप ने शुरू किया मनोवैज्ञानिक युद्ध’

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में लोगों को डराने के लिए यह मनोवैज्ञानिक युद्ध शुरू किया गया है. ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर अगले 10 दिनों के भीतर कोई ‘डील’ नहीं हुई, तो ‘बुरी चीजें होने वाली हैं’. जिनेवा में गुरुवार को होने वाली बातचीत से पहले ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह झुकने वाले नहीं हैं.

अमेरिकी एडमिरल बॉब हार्वर्ड का कहना है कि अमेरिका के पास इलाके में इतनी ताकत है कि वह कुछ ही घंटों में ईरान के पूरे पावर स्ट्रक्चर को तहस-नहस कर सकता है.

झुकने को तैयार नहीं खामेनेई
उधर ईरान भी छुकने को तैयार नहीं है. खामेनेई ने भी मीडिल ईस्ट में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हथियार तान दिए हैं और युद्ध के हालातों का सामना करने के लिए तैयार हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का कहना है कि डिप्लोमेसी के लिए अब भी मौका है, लेकिन ईरान दबाव में आकर कोई समझौता नहीं करेगा.

Leave a Reply