Dharam

Brihaspati Dev: ये वो 3 राशियां, जिन पर हमेशा बरसती है बृहस्पति देव की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई कमी

Brihaspati Dev: ये वो 3 राशियां, जिन पर हमेशा बरसती है बृहस्पति देव की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई कमी
Brihaspati Dev: ये वो 3 राशियां, जिन पर हमेशा बरसती है बृहस्पति देव की कृपा, जीवन में नहीं रहती कोई कमी

देवगुरु बृहस्पति की इन राशियों पर रहती है कृपा

Devguru Brihaspati Blessed Zodiac Signs: हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति देव देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण ग्रह भी हैं, जिनका व्यक्ति के जीवन में प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को ज्ञान, भाग्य, विवाह, संतान, धन, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना गया है. गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति देव को भी समर्पित किया गया है.

इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा का विशेष महत्व धर्म शास्त्रों में बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की जन्म कुंडली में बृहस्पति देव का प्रभाव शुभ होता है, उनको जीवन में बहुत सफलता मिलती है. ऐसे में आज हम आपको राशि चक्र की उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों पर बृहस्पति देव की कृपा हमेशा बनी रहती है. आइए जानते हैं ये तीन राशियां कौन सी हैं?

धनु राशि

धनु राशि का स्वामित्व स्वयं बृहस्पति देव के पास है. धनु राशि पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा बरसती है. बृहस्पति देव की कृपा से धनु राशि के जातक ज्ञानवान, धार्मिक और दूरदर्शी होते हैं. गुरु की कृपा से इस राशि के जातक करियर और व्यापार में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. समय समय पर जीवन में उन्नति करते हैं.

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव हैं. इस राशि के जातकों पर भी बृहस्पति देव जीवन भर मेहरबान रहते हैं. मीन राशि के लोगों का स्वभाव आध्यात्मिक और दयालु होता है. गुरु की कृपा से इन्हें धन लाभ, सामाजिक सम्मान और पारिवारिक सुख मिलता है.

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि में बृहस्पति उच्च के होते हैं. इसलिए इस राशि के जातकों पर भी बृहस्पति देव का आशीर्वाद रहता है. गुरु के आशीर्वाद से इन्हें जीवन में सुख सौभाग्य प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: क्यों सिर्फ दाहिने हाथ से ही दिया जाता है आशीर्वाद? जानें ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply