Entertainment

यश की Toxic का टीजर और ट्रेलर कब आएगा? सामने आया बड़ा अपडेट

यश की Toxic का टीजर और ट्रेलर कब आएगा? सामने आया बड़ा अपडेट

Yash Toxic Teaser and Trailer: साउथ के सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नए साल की शुरुआत में ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट टीजर सामने आया, जिसपर काफी विवाद भी हुआ था. ‘केजीएफ’ जैसी फिल्म से साउथ में अपनी धाक जमाने वाले स्टार यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं, इसलिए मेकर्स अब प्रमोशनल रोलआउट के अगले फेज की तैयारी कर रहे हैं. लंबे वक्त से लोगों को ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार था, जिसपर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस का तगड़ा क्लैश होने वाला है. एक तरफ यश की ‘टॉक्सिक’ है, तो दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ के साथ रणवीर सिंह वापसी कर रहे हैं. ऐसे में यश और रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे. दोनों ही फिल्मों को लेकर अच्छा-खासा बज बना हुआ है. इसी बीच यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर और ट्रेलर पर अहम खबर मिल गई है.

टॉक्सिक का टीजर कब आएगा?

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ मार्केटिंग अब रिवीलिंग फेज में जा रही है, इसलिए टीजर और ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक का दूसरा टीजर फरवरी के आखिर तक आने वाला है. पहले टीजर में मूड और मेन कैरेक्टर की मौजूदगी पर फोकस था. लेकिन नए टीजर में फिल्म की सेटिंग, स्टाइल और कहानी के स्केल को और बेहतर तरीके से दिखाया जाएगा, जिससे स्पॉटलाइट पूरी तरह से यश पर ही रहेगी.

यह भी पढ़ें – रणवीर सिंह की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, किस फिल्म का पब्लिक को इंतजार? यहां जानिए

मार्च के पहले हफ्ते में ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉक

टीजर के बाद ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते के आसपास प्लान किया जा रहा है, क्योंकि टीम सभी प्लेटफॉर्म पर लगातार विजिबिलिटी बनाए रखने के लिए प्रमोशनल बीट्स को अलग-अलग कर रही है. हालांकि, अभी टीजर और ट्रेलर की डेट्स तय हो रही हैं, आने वाले हफ्ते टॉक्सिक के लिए बहुत अहम होने वाले हैं क्योंकि इनमें ‘टॉक्सिक’ से जुड़ी कुछ अनाउंसमेंट हो सकती है.

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई ‘टॉक्सिक‘ में पांच खास फीमेल लीड हैं- कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत. फिल्म को वेंकट के. नारायण और यश ने अपने-अपने बैनर KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले मिलकर प्रोड्यूस किया है.

पोस्टपोन नहीं होगी यश की टॉक्सिक

आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से कई बार ऐसी खबरें सामने चुकी हैं कि यश अपनी ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन यश की तरफ से हर दफा ये साफ किया गया है कि वो अपनी एक्शन एंटरटेनर को पोस्टपोन नहीं करेंगे और इसे 19 मार्च को ही लेकर आएंगे.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply