Dharam

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहण के बाद बदल जाएगी सूर्य की चाल, इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी आफत!

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहण के बाद बदल जाएगी सूर्य की चाल, इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी आफत!
Surya Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहण के बाद बदल जाएगी सूर्य की चाल, इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी आफत!

ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तनImage Credit source: Unplash

Surya Nakshatra Parivartan 2026: फरवरी के महीने में कल यानी 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है. ग्रहण के अलावा ये महिना ग्रहों की चाल के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य पाप ग्रह राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और ऐसा सूर्य ग्रहण के तुंरत बाद होगा.

19 फरवरी को सूर्य देव राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर करेंगे. सूर्य के राहु के नक्षत्र में गोचर करने पर कुछ राशियों के जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने के दौरान किन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है?

कर्क राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद कर्क राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. कर्क राशि वाले इस समय वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें.

कन्या राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद कन्या राशि वालों के लिए ऑफिस में हालात संवेदनशील बन सकते हैं. ऐसे में ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें. नकारात्मक सोच रखने वालों से दूर रहें.

वृश्चिक राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद वृश्चिक राशि वालों में मानसिक अस्थिरता आ सकती है. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. यात्रा के दौरान अवश्य सावधानी बरतें. करियर से संबंधित बडे़ फैसले सलाह से लें.

मीन राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद मीन राशि के जातक अपने दौनिक कामों में विशेष ध्यान दें. सेहत से जुड़ी परेशानियांं आ सकती हैं. गैरजरूरी खर्चों से बचें. आर्थिक मामलों में संयम रखें. गुस्से से बचें.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: क्यों सिर्फ दाहिने हाथ से ही दिया जाता है आशीर्वाद? जानें ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply