उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि पहले अन्नदाता सिर्फ वोटबैंक थे, अब विकास के भागीदार बन गये हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर कृषि और मूलभूत सुविधा को भी आगे बढ़ाया है. सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने उपद्रव से उत्सव तक की यात्रा तय की है. गुंडा टैक्स यूपी की नीयत बन गई थी. पुलिस का मनोबल टूटा था. न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी सुरक्षित था.
सीएम योगी ने कहा कि2017 के बाद यही उपद्रव ग्रस्त उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बन गया है. आज कानून का राज है. विकास की पहली शर्त कानून का शासन है. सरकार ने इस पर पूरी मजबूती से काम किया है.
उन्होंने कहा कि महिला शक्तिकरण पर ध्यान दिया. युवाओं पर नई-नई योजनाएं बनाई. उत्तर प्रदेश में दंगा की जगह उत्सव प्रदेश बन गया है.
2017 से प्रदेश में नहीं हुआ कोई दंगा
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में शिवरात्रि के आयोजन में 40 लाख श्रृद्धालुओं ने त्रिवेणी ने स्नान किया था. पहले कुछ लाख श्रद्धालु आते थे. इस बार माघ मेले में 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाया है. श्रद्धालु को व्यवस्था पर विश्वास है.
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ. यूपी में न कर्फ्यू है और दंगा है. यूपी में सब चंगा है. उन्होंने कहा कि सपा ने महिला राज्यपाल का अपमान किया.
उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आक्रांताओं का महिमामंडन करना, देशद्रोही तबकों का महिमामंडन करना किसी राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है. आक्रांताओं का महिमामंडन कर रहे हैं, तो एक तरह से संविधान की अवहेलना कर रहे हैं.
आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग गाजी के मेले का समर्थन करते हैं. गाजी भारत के परंपरा को रौंधने के लिए आया था. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि चेतना का केंद्र है. भारत की इस आत्मा के प्रति सम्मान का भाव रखना, हम सभी के लिए गौरव की बात है. समाजवादी पार्टी को आस्था पर विश्वास नहीं है.
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान देव दीपावली से होती है. ये केवल आयोजन मात्र नहीं है. अयोध्या के दीपोत्सव, काशी के देव दीपावली और मथुरा के रंगोत्सव से कौन भारतीय नहीं जुड़ा है. आज उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कर टिप्पणी करते थे.
उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया. टैक्स चोरी को रोका है. पांच-छह सालों से रेवन्यू सरप्लस के रूप में स्थापित किया है. उत्तर प्रदेश का बैंकों में जमा होने वाला पैसा 100 रुपए में 45 रुपए खर्च होता था. 100 में से 61 से 62 रुपए खर्च होता है. उत्तर प्रदेश सही दिशा में काम कर रहा है.
ये भी पढ़ें- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया बजट, सुरेश खन्ना बोले- प्रति व्यक्ति आय बढ़ी; बेरोजगारी की दर कितनी?






