Politics

बिहार विधानसभा में रामविलास पासवान पर ऐसा क्या बोल गए RJD विधायक, जमकर मचा बवाल, उठी माफी की मांग

बिहार विधानसभा में रामविलास पासवान पर ऐसा क्या बोल गए RJD विधायक, जमकर मचा बवाल, उठी माफी की मांग
बिहार विधानसभा में रामविलास पासवान पर ऐसा क्या बोल गए RJD विधायक, जमकर मचा बवाल, उठी माफी की मांग

बिहार विधानसभा हंगामा.

बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दौरान रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक को घेरते हुए जमकर हंगामा काटा. विधानसभा स्पीकर ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके. उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए आरजेडी से माफी मांगने की मांग की. इसी बीच हंगामा बढ़ता देख स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया.

लोक जनशक्ति पार्टी (RV) ने RJD पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिवंगत रामविलास पासवान का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बोधगया से आरजेडी विधायक MLA कुमार सर्वजीत रामविलास को बेचारा कहे जाने का आरोप मढ़ा है. जो खुद भी दलित हैं, उन्होंने पिछले सप्ताह सदन में भाषण के दौरान पासवान को बेचारा कहा था. ऐसा सत्ता पक्ष के विधायकों का आरोप है. इसे लेकर सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया.

RJD विधायकों ने की मांग

उन्होंने RJD को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी होगी. इसके बाद ही दूसरे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. वहीं विपक्षी दल आरेजेडी ने पिछड़ी जातियों के लिए कोटा बढ़ाकर 85 परसेंट करने की मांग की. हंगामा बढ़ता देख विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने विधायकों को शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन विधायकों ने उनकी एक न सुनी. इसके बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. रविवार को भी LJP(RV) ने भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता, RJD के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया था.

मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

वहीं सोमवार को मीडिया से बात करते हुए RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी और केंद्र में BJP की अगुवाई वाली सरकार द्वारा SCs, STs और OBCs के अधिकारों पर किए जा रहे कई हमलों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. इस पूरे मुद्दे पर चिराग ने चुप्पी साध रखी है. उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. मैंने कहा था कि अगर स्वर्गीय रामविलास पासवान जिंदा होते तो हालात ऐसे नहीं होते.

RJD विधायक का बयान दलित विरोधी

वहीं LJP(RV) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि आरजेडी विधायक का बयान दलित विरोधी है. हम अपने वैचारिक पिता के अपमान के लिए आरजेडी से माफी की मांग करते हैं. स्पीकर ने इस बीच प्रश्न जारी रखने का फैसला किया, लेकिन चिराग के विधायकों ने माफी की मांग उठाई. इसी बीच RJD विधायकों ने पिछड़ी जातियों के लिए कोटा 50 से बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने की मांग वाले नारे लिखे प्लेकार्ड लहराकर जवाब दिया.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply