CrimeViral

‘तुम मेरा दुख काटना, मैं तुम्हारा काटूंगी…’, अलीगढ़ के सास-दामाद कांड में नया ऑडियो वायरल, जीजा संग रोमांटिक बातें करती दिखी – Khabar Monkey

‘तुम मेरा दुख काटना, मैं तुम्हारा काटूंगी…’, अलीगढ़ के सास-दामाद कांड में नया ऑडियो वायरल, जीजा संग रोमांटिक बातें करती दिखी – Khabar Monkey
'तुम मेरा दुख काटना, मैं तुम्हारा काटूंगी...', अलीगढ़ के सास-दामाद कांड में नया ऑडियो वायरल, जीजा संग रोमांटिक बातें करती दिखी

दामाद, सास और जीजा.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की 10 महीने पुरानी वो चर्चित प्रेम कहानी, जिसमें एक सास अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ फरार हो गई थी, अब एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है. इस कहानी में अब सास और उसके जीजा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो तब सामने आया है जब दामाद राहुल ने अपनी सास (प्रेमिका) पर अपने ही जीजा देवेंद्र के साथ भागने और पैसे लूटने का आरोप लगाया है.

वायरल हो रहे इस व्हाट्सएप ऑडियो में सास अपना देवी और उसके जीजा देवेंद्र के बीच की बातचीत बेहद चौंकाने वाली है. सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच हुई बातचीत खूब वायरल हुई है.

सास अपना देवी कहती है- हम रात 12 बजे तक आपके बारे में सोचते रहे. आपसे बात कर ली तो मानो आधा दुख कट गया. देवेंद्र भी इस बातचीत में अपना दुख साझा करते हुए साथ निभाने की बात करता दिखा. बोला- हम तो दुख काटते ही हैं सबका. मगर हमारा दुख कौन काटेगा. इस पर सास बोली- अब परमात्मा रूप में तुम मिल गए हो, अब तुम हमारा दुख काटना और हम तुम्हारा काटेंगे. यह ऑडियो उस दावे को पुख्ता कर रहा है कि अपना देवी अब दामाद को छोड़कर जीजा के करीब आ चुकी है.

सास भागी जीजा संग, तो उधर पति ने रचाई दूसरी शादी

इस मामले में रिश्तों का ताना-बाना पूरी तरह बिखर चुका है. एक तरफ दामाद राहुल रो-रोकर अपना हाल बुरा कर रहा है, तो दूसरी तरफ अपना देवी के पति जितेंद्र कुमार ने भी नया घर बसा लिया है. बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने 19 दिन पहले रिंकी देवी नाम की महिला से शादी कर ली है. शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें जितेंद्र की बेटी शिवानी अपनी नई मां और उनकी 7 साल की बेटी के साथ खुश नजर आई.

दामाद राहुल का दर्द- 2 लाख और गहने लेकर भागी

वहीं, दामाद राहुल, जो पिछले 10 महीनों से बिहार के सीतामढ़ी में अपना देवी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था, अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. राहुल का कहना है- मैंने उसके लिए सबको भुला दिया था, लेकिन उसकी फितरत ही ऐसी है. 6 फरवरी को जब मैं फेरी लगाने गया, तो वह पीछे से मेरे 2 लाख रुपये और सोने के गहने लेकर अपने जीजा देवेंद्र के साथ फरार हो गई.

सास का पलटवार- राहुल लड़कियां बेचता है

वहीं, अपना देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राहुल पर ही संगीन इल्जाम लगाए हैं. अपना देवी का कहना है कि राहुल उसे बंधक बनाकर पीटता था और वह लड़कियां बेचने का काम करता है. उसने ये भी दावा किया कि राहुल ने उससे 4.50 लाख रुपये और आधा किलो चांदी हड़प ली है. दोनों पक्षों ने अब एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कैसे शुरू हुआ था यह पूरा ड्रामा?

यह मामला अप्रैल 2025 में तब शुरू हुआ था जब अपनी बेटी की शादी से महज 10 दिन पहले अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थी. पुलिस के दखल के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था, लेकिन 10 महीने बाद अब यह रिश्ता एक और धोखे के साथ खत्म होता नजर आ रहा है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply