
नई दिल्ली: Gold-Silver Price Today Live Updates: अगर आप आज यानी 16 फरवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है.सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना एक बार फिर ₹1.55 लाख से नीचे आ गया है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹7,000 से ज्यादा गिरकर ₹2,36,908 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है.
निवेशक एक बार फिर खरीदारी के प्रॉफिट बुकिंग करते दिख रहे हैं.बीते दिन मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) की बड़ी बढ़त के साथ ₹2,43,715 प्रति किलो पर पहुंच गई था. वहीं,अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था. सोने-चांदी कीमतों में अचानक तेजी और गिरावट ने खरीदारों को सोच में डाल दिया है कि क्या दाम फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे या मुनाफावसूली (Profit Booking) की वजह से फिर से नीचे आएंगे.
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की जानकारी देंगे कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के रेट क्या चल रहे हैं.आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए? एक्सपर्ट्स की राय,निवेश की सही सलाह और कमोडिटी मार्केट के ताजा अपडेट्स.
Gold Silver Prices Today LIVE MCX: रिकॉर्ड हाई से अब कितना सस्ता मिल रहा है सोना-चांदी?
Gold Silver Crash Today:सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. अगर हम आज सोना-चांदी की कीमतों की तुलना इनके ‘ऑल-टाइम हाई’ (All-Time High) से करें, तो इनके दाम काफी घट गए हैं.
सोना (Gold Price Today): सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम रहा है. आज MCX पर सोना ₹1,54,248 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से सोना अपने ऑल-टाइम हाई से करीब ₹28,752 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.
चांदी (Silver Price Today): चांदी ने ₹4,20,000 प्रति किलो का अपना उच्चतम स्तर छुआ था. आज के ₹2,35,624 के भाव के मुताबिक, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹1,84,376 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.






