Viral

पत्नी को विदा करने से किया इनकार तो बिजली के पोल पर चढ़ा … सोनभद्र में ससुराल पहुंचे युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा – Khabar Monkey

पत्नी को विदा करने से किया इनकार तो बिजली के पोल पर चढ़ा … सोनभद्र में ससुराल पहुंचे युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा – Khabar Monkey

उत्तर प्रदेश को सोनभद्र इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया. दरअसल, युवक अपनी ससुराल पत्नी को विदा कराने के लिए पहुंचा था लेकिन ससुरालवालों ने उसकी पत्नी को विदा करने से इनकार कर दिया. ससुरालवालों द्वारा इनकार किए जाने पर युवक बिजली के पोल पर चढ़कर हंगामा करने लगा. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जाम हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचाकर किसी तरह समझाकर युवक को नीचे उतारा

सोनभद्र जिले में पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया और देखते ही देखते बिजली के टावर पर चढ़ गया. मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहल्ले का है, जहां थाना कर्मा निवासी विश्राम अपनी पत्नी की विदाई कराने आया था, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा विदाई से इनकार किए जाने के बाद युवक आपा खो बैठा और खतरनाक कदम उठा लिया. हालांकि समय रहते सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को जैसे ही जानकारी हुई तो दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और युवक को सकुशल नीचे उतार लिया. पूरी घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पत्नी को विदा नहीं करने पर भड़का

जानकारी के मुताबिक, थाना कर्मा निवासी विश्राम आज अपनी पत्नी की विदाई कराने राबर्ट्सगंज के छपका मोहल्ले पहुंचा था. लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा विदाई न किए जाने पर विवाद बढ़ गया. इसी दौरान युवक ने गुस्से और हताशा में आकर बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

बिजली के टावर पर चढ़ा युवक

वहीं सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया. गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने युवक को सुरक्षित कब्जे में लेकर परिजनों से बातचीत शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह पूरा मामला सामने आया. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply