Entertainment

Palash Muchhal Movie: सलमान खान की एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे श्रेयस तलपड़े, पलाश मुच्छल की फिल्म में डेजी शाह की एंट्री

Palash Muchhal Movie: सलमान खान की एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे श्रेयस तलपड़े, पलाश मुच्छल की फिल्म में डेजी शाह की एंट्री

Shreyas Talpade and Daisy Shah Movie: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई ‘बागी 4’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस फिल्म के बाद श्रेयस के पास कई फिल्में लाइन अप में हैं. एक्टर जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे. काफी दिनों से चर्चा थी कि श्रेयस तलपड़े जल्द ही पलाश मुच्छल की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. हालांकि, इस नए प्रोजेक्ट का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है. लेकिन इस मूवी की लीड एक्ट्रेस की डिटेल सामने आ गई है.

पलाश मुच्छल काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में उनपर कई आरोप भी लगाए गए. लेकिन इन आरोपों पर ध्यान न देते हुए अब पलाश अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं और एक नई फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं. पलाश मुच्छल की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रेयस एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, पलाश की इस नई फिल्म में डेजी शाह की एंट्री हो गई है.

पलाश की फिल्म में डेजी शाह

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने X अकाउंट पर जानकारी दी कि पलाश मुच्छल के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में डेजी शाह को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन कर लिया गया है. तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में डेजी शाह, श्रेयस तलपड़े के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी. महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर डायरेक्टर पलाशमुच्छल ने अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए डेजी शाह को श्रेयस तलपड़े के साथ फीमेल लीड के तौर पर साइन किया है.”

यह भी पढ़ें – फिल्म में देरी पर फैन ने रणबीर कपूर को मारा ताना, रामायण एक्टर बोले ये मेरा बैडलक है

श्रेयस और डेजी की जोड़ी

जानकारी के लिए बता दें कि डेजी शाह और श्रेयस तलपड़े की ये फिल्म एक थ्रिलर मूवी होगी. मुंबई के बैकग्राउंड पर सेट बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. इस फिल्म में श्रेयस एक साधारण इंसान का किरदार निभाएंगे. अभी तक फिल्म का टाइटल, बाकी स्टार्स के नाम और रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

डेजी शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘टैटू ऑफ द मिस्ट्री’ में दिखी थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई. डेजी शाह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सलमान खान के साथ 2014 की फिल्म ‘जय हो’ से अलग पहचान मिली. डेजी शाह अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply