Entertainment

Kartik Aaryan: दिल्ली के कनॉट प्लेस में नागजिला की शूटिंग, भीड़ से घिरे दिखे कार्तिक आर्यन, Video

Kartik Aaryan: दिल्ली के कनॉट प्लेस में नागजिला की शूटिंग, भीड़ से घिरे दिखे कार्तिक आर्यन, Video
Kartik Aaryan: दिल्ली के कनॉट प्लेस में नागजिला की शूटिंग, भीड़ से घिरे दिखे कार्तिक आर्यन, Video

कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan Shooting in Delhi CP: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और इसके लिए एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही कार्तिक आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर जुट गए हैं. इन दिनों कार्तिक आर्यन दिल्ली में अनी आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग में बिजी हैं. मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्श में बन रही इस फिल्म के लिए कार्तिक पिछले दो दिनों से राजधानी में शूट कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा ‘नागजिला’ में एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास फिल्म की शूटिंग की गई. वहीं, अब एक्टर कनॉट प्लेस के पास शूटिंग करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दिल्ली में कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बड़ी भीड़ वाले सीन की शूटिंग करते हुए दिखे, जहां एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. शूटिंग मशहूर CP इनर सर्कल एरिया में हुई, जहां पुलिस भी कोऑर्डिनेट करती दिखी. लोकेशन के वीडियो में सेट के चारों ओर रेनबॉ फ्लैग और बैनर लगे हुए दिखे, जिसे देखकर फैंस में फिल्म के कॉन्टेक्स्ट के बारे में जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई.

यह भी पढ़ें – 2025 में भले ही नहीं चला कार्तिक आर्यन का सिक्का, पर 2026-27 में इन फिल्मों से हिला देंगे बॉक्स ऑफिस

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

कार्तिक आर्यन की CP का ये वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर लोग तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “पूरी मूवी इंस्टाग्राम पर आ गई है.” एक ने कमेंट किया, ” दोस्ताना 2 लोडिंग.” वहीं, दूसरे ने लिखा, “मुझे लगता है शायद दोस्ताना 2 की शूटिंग चल रही है.” एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या ये कोई एड शूट कर रहे हैं या फिर सच में ये एक प्राइड परेड है?”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply