
अंकल का धमाकेदार डांस देख फैन हुए लोगImage Credit source: Instagram/roopshrree._
भारत में बिना नाच-गाने के शादियां अधूरी ही मानी जाती हैं. यहां जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, हर तरफ बस धूम-धड़ाका ही देखने को मिलता है. वैसे आमतौर पर तो शादियों में रिश्तेदार ही झूमते-नाचते नजर आते हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक अंकल धुरंधर फिल्म के ‘कच्ची कली’ गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस करते नजर आते हैं कि देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. किसी को भी यकीन नहीं होता कि अंकल ऐसा भी डांस कर सकते हैं.
वीडियो की शुरुआत एक शादी वाले फंक्शन से होती है, जहां ढेर सारे मेहमान नजर आते हैं और उनके बीच में एक अंकल दिखते हैं, जो डांस की तैयारी में होते हैं. फिर जैसे ही बैकग्राउंड में ‘कच्ची कली’ गाना बजता है, अंकल उसपर थिरकना शुरू कर देते हैं. महज कुछ ही सेकंड में उन्होंने वहां ऐसा माहौल बना दिया कि हर कोई डांस करने को मजबूर हो गया. डांस के दौरान अंकल ने ‘कच्ची कली’ गाने का मशहूर स्टेप भी किया, जिसके बाद तो वहां मौजूद मेहमानों ने हल्ला मचाना ही शुरू कर दिया. कुल मिलाकर कहें तो अंकल ने अपने शानदार डांस से हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया.
ये भी पढ़ें: बाल काटने वाले ने गाया पवन सिंह का शानदार गाना, आवाज से जीत लिया दिल
लाखों बार देखा जा चुका वीडियो
इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर roopshrree._ नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.7 मिलियन यानी 17 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘सारे लोग अंकल के फैन हो गए होंगे’, तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘मेरी शादी में अंकल को फ्री एंट्री, साथ में ये डांस करेंगे’. इसी तरह कुछ अन्य यूजर्स ने भी अंकल का डांस देखकर उन्हें अपनी शादी में आने का निमंत्रण दे दिया. वहीं, कुछ यूजर्स इस उम्र में भी अंकल की एनर्जी देखकर हैरान हैं, तो कुछ ने उनके मूव्स की जमकर तारीफ की.






