Viral

Viral Video: लड़की की आवाज के फैन हुए लोग, ऐसा गाया कि ओरिजिनल सिंगर को भूल गए लोग – Khabar Monkey

Viral Video: लड़की की आवाज के फैन हुए लोग, ऐसा गाया कि ओरिजिनल सिंगर को भूल गए लोग – Khabar Monkey
Viral Video: लड़की की आवाज के फैन हुए लोग, ऐसा गाया कि ओरिजिनल सिंगर को भूल गए लोग

लड़की ने रिचा शर्मा का गाना गाकर छू लिया दिलImage Credit source: Instagram/samikshagawai_live

कुछ लोगों का टैलेंट सच में काबिलेतारीफ होता है और दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपने टैलेंट से लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसी ही टैलेंटेड लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसने अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में लड़की शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का खूबसूरत गाना ‘जग सूना सूना लागे’ गाती नजर आती है और शुरुआत में ही ऐसा दमदार सुर छेड़ती है कि लोग उसकी तुलना गाने की ओरिजिनल सिंगर रिचा शर्मा से करने लगे.

वीडियो की शुरुआत एक घर के शानदार किचन से होती है, जहां लड़की खड़ी नजर आती है. फिर वो गाना गाना शुरू करती है और ऐसा ऊंचा सुर लगाती है कि सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. बिना किसी स्टेज और चमक-दमक के बस एक साधारण से माहौल में उसने क्या गजब की परफॉर्मेंस दी. उसकी आवाज में इतनी मिठास और पकड़ है कि पहले ही अंतरे में माहौल बन गया. इस लड़की का नाम समीक्षा गवई बताया जा रहा है, जो वकालत की दुनिया छोड़कर अब सिंगिंग की दुनिया में आ गई है और अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है.

ये भी पढ़ें: बाल काटने वाले ने गाया पवन सिंह का शानदार गाना, आवाज से जीत लिया दिल

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस खूबसूरत सिंगिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर samikshagawai_live नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4 लाख 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 70 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘पहले ही नोट में कमाल कर दिया’, तो किसी ने कहा कि ‘रियलिटी शो वगैरह की जरूरत ही नहीं है आपको. जज आपकी ऑडियंस है, जो बिना भेदभाव के आगे बढ़ा देती है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने भी लड़की के गाने की तारीफ करते हुए कहा कि ‘मैं तो ये सुनकर ओरिजिनल वाला भूल गया’, तो दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘नाश्ते में रिचा शर्मा खा गई थी क्या…शानदार आवाज है’.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply