Vacancy

पंजाब में एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

पंजाब में एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
पंजाब में एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के इतने पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरीImage Credit source: Getty Images

पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है. राज्य के आबकारी विभाग में एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के जरिए सैकड़ों उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए निर्धारित अंतिम तारीख भी घोषित कर दी गई है. ग्रेजुएट पास और जरूरी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 197 पद भरे जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें. अंतिम तारीख 6 मार्च 2026 तय की गई है. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन के समय वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना जरूरी है.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और जरूरी शर्तें

कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही 10वीं क्लास में पंजाबी लैंग्वेज सब्जेक्ट के रूप में पढ़ी होना जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट भी मांगा गया है, जिसमें कम से कम 120 घंटे का कोर्स शामिल होना चाहिए.

एज लिमिट और चयन की प्रक्रिया क्या है?

जनरल कैटेगरी के लिए एज लिमिट 18 से 37 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट मिलेगी. चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा होगी. एग्जाम में जनरन नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, अंग्रेजी, पंजाबी लैंग्वेज और पंजाब के इतिहास और संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.

आवेदन के लिए फिस कितनी है?

  • सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
  • SC/BC/EWS: 250 रुपये
  • पूर्व सैनिक/आश्रित: 200 रुपये
  • दिव्यांग: 500 रुपये

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन सेक्शन खोलें, संबंधित भर्ती लिंक चुनें, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें-AI in Education: उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने बताया एआई से कैसे बदलेगी एजुकेशन स्टूडेंट्स को कैसे बोधन ऐप कराएगा आत्मसात?

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply