Entertainment

Aayush Vs Atul Net Worth: आयुष शर्मा या अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान के दोनों जीजा में कौन ज्यादा रईस?

Aayush Vs Atul Net Worth: आयुष शर्मा या अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान के दोनों जीजा में कौन ज्यादा रईस?
Aayush Vs Atul Net Worth: आयुष शर्मा या अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान के दोनों जीजा में कौन ज्यादा रईस?

आयुष-अतुल की नेटवर्थ

Aayush Sharma Vs Atul Agnihotri Net Worth: सलमान खान न सिर्फ हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, बल्कि वो बॉलीवुड के टॉप रईस एक्टर्स में भी शामिल हैं. अभिनेता अक्सर ही अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी रईसी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि आज हम आपसे सलमान की रईसी या उनकी नेटवर्थ नहीं, बल्कि उनके दोनों जीजा आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री की रईसी के बारे में बात करेंगे. आइए जानते हैं कि सलमान के दोनों जीजा में से आखिर कौन ज्यादा रईस हैं?

पांचों भाई बहनों में सलमान खान सबसे बड़े हैं. उनके दो भाई अरबाज खान और सोहले खान के अलावा दो बहनें भी हैं. सलमान की एक बहन का नाम है अलवीरा खान और एक का नाम है अर्पिता खान शर्मा. अलवीरा ने एक्टर और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री से शादी की थी. दोनों साल 1995 में शादी के बंधन में बंधे थे. वहीं सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान की शादी अभिनेता आयुष शर्मा से हुई थी. आयुष के साथ अर्पिता ने साल 2014 में शादी करके घर बसाया था.

आयुष शर्मा की नेटवर्थ

35 वर्षीय आयुष शर्मा का जन्म 26 अक्टूबर 1990 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था. आयुष ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत फिल्म ‘लवयात्री’ से की थी. साल 2018 में आई इस फिल्म के प्रोड्यूसर आयुष के साले सलमान खान थे. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में उन्होंने वरीना हुसैन के साथ काम किया था. उनकी दूसरी फिल्म ‘अंतिम’ थी, जिसमें वो सलमान के साथ नजर आए थे, जबकि उनकी तीसरी फिल्म रुसलान (2004) थी. जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक यश शर्मा की टोटल नेटवर्थ 91 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: पहले सिकंदर और अब बैटल ऑफ गलवान, सलमान खान ने कुनिका सदानंद के बेटे को दिया बड़ा मौका

अतुल अग्निहोत्री की नेटवर्थ

55 वर्षीय अतुल अग्निहोत्री का जन्म 8 जुलाई 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज बतौर एक्टर साल 1993 में आई फिल्म ‘सर’ से किया था. इसके अलावा वो वीरगति, क्रांतिवीर, हम तुम्हारे हैं सनम और आतिश सहित कई फिल्मों में नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने बतौर फिल्ममेकर भी काम किया था. हालांकि वो ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल की नेटवर्थ करीब 54 करोड़ रुपये है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply