Dharam

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, शुरू होंगे अच्छे दिन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, शुरू होंगे अच्छे दिन
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, शुरू होंगे अच्छे दिन

महाशिवरात्रि 2026

Mahashivratri 2026 Rashifal: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है. लोग मंदिरों और शिवालयों में शिव जी की पूजा कर रहे हैं. इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग निर्मित हुए हैं, जिसमें बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बना है. इसके अलावा, आज कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है. ज्योतिषविदों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर बने ये खास संयोग चार राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाले हैं. आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं?

मेष राशि

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा शुभ साबित हो सकता है. इस समय मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. धन का लाभ हो सकता है. आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है. समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है. माता-पिता के साथ रिश्ते ज्यादा अच्छे होने वाले हैं.

मकर राशि

इस महाशिवरात्रि पर महादेव की कृपा मकर राशि के जातकों पर हो सकती है. उनकी कृपा से मकर राशि वालों का कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. पैसे से संबंधित कोई मामला निपट सकता है. खर्चे कम होने की वजह से धन की बचत हो सकती है. लाभकारी योजना में निवेश से लाभ हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं.

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि वालों को नौकरी और कारोबार दोनों से लाभ हो सकता है. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं. धन की प्राप्ति हो सकती हैं. संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा समय बीत सकता है. किसी अच्छे स्थान पर घूमने जा सकते हैं.

कन्या राशि

इस समय कन्या राशि के जातकों को जमीन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. धन प्राप्त हो सकता है. कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं. घर में मेहमान आ सकते हैं. रिश्ते और अधिक मजबूत हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Mangal Gochar: महाशिवरात्रि पर मंगल का महापरिवर्तन, इन 3 राशि वालों की लगेगी लॉटरी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply