Viral

Viral Video: स्टंट के चक्कर में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, पाकिस्तान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल – Khabar Monkey

Viral Video: स्टंट के चक्कर में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, पाकिस्तान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल – Khabar Monkey
Viral Video: स्टंट के चक्कर में हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, पाकिस्तान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल

कार एक्सीडेंट का भयानक वीडियो वायरलImage Credit source: X/@TansuYegen

स्टंट के चक्कर में अक्सर लोग एक्सीडेंट का शिकार हो ही जाते हैं. आपने सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियोज देखे होंगे, जिसमें लोग कभी बाइक से तो कभी कार से तरह-तरह के स्टंट करने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन फिर उनका वो स्टंट दुर्घटना में तब्दील हो जाता है. इन दिनों ऐसे ही एक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सन्न कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में चार दोस्त कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से दौड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में उनका ये स्टंट उनपर भारी पड़ गया.

एक्सीडेंट की ये घटना पाकिस्तान की बताई जा रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार कैसे बैक गियर में रोड पर तेजी से दौड़ती जा रही है. शुरुआत में तो लगता है कि सब ठीक है, वो कार को बैलेंस करके ड्राइव कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो जाते हैं. कार का संतुलन बिगड़ जाता है और वह बैक गियर में ही एक्सीडेंट का शिकार हो जाती है. हालांकि इस भयानक एक्सीडेंट में कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन जैसे ही ये घटना हुई, उनकी मदद करने के लिए कई लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े. ये हादसा निश्चित रूप से डराने वाला था.

ये भी पढ़ें: इसे कहते हैं पुलिस पर भरोसा करना! महिला ने किया ऐसा काम, वीडियो देख सोच में पड़े लोग

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TansuYegen नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘पाकिस्तान में एक गाड़ी में पीछे की ओर तेज रफ्तार से आ रहे 4दोस्तों के ग्रुप के साथ हुआ एक्सीडेंट’. महज 33 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2.9 मिलियन यानी 29 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

एक यूजर ने लिखा है, ‘ये देखना वाकई दिल दहला देने वाला है. रिवर्स-ड्राइविंग जैसे हाई-स्पीड स्टंट ‘रोमांचक’ नहीं होते, वो जानलेवा होते हैं. एक पल में कंट्रोल खोने से चार जिंदगियां हमेशा के लिए बदल जाती हैं. प्लीज, ट्रैक पर ही रहें और स्टंट पब्लिक सड़कों से दूर रखें’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मैं समझता हूं कि जो आदमी गाड़ी चला रहा था, वो ये साबित करना चाहता था कि वह एक प्रो ड्राइवर है, लेकिन जो लोग खिड़की से बाहर झांक रहे थे, वो क्या उम्मीद कर रहे थे?’.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply