Viral

पूर्व मंत्री अनीस खान समेत कई दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, 100 से ज्यादा नेता लिस्ट में शामिल – Khabar Monkey

पूर्व मंत्री अनीस खान समेत कई दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, 100 से ज्यादा नेता लिस्ट में शामिल – Khabar Monkey
पूर्व मंत्री अनीस खान समेत कई दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, 100 से ज्यादा नेता लिस्ट में शामिल

अख‍िलेश यादव और अनीस अहमद खान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी लंबा समय बचा हुआ है. हालांकि तमाम राजनीतिक दलों से आने जाने का सिलसिला अभी से ही शुरू हो चला है. इस बीच बीएसपी सरकार में मंत्री रहे अनीस अहमद खान आज समाजवादी पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं. उनको सपा की सदस्यता खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिलाएंगे. इस मौके पर अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि आज कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग सपा ज्वाइन करेंगे.

अनीस अहमद खान हाल ही में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद से मुलाकात कर चुके थे. इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी. उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तभी से तेज हो गई थीं. अब आधिकारिक तौर पर वे सपा का दामन थामने जा रहे हैं.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे शामिल

बीएसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे. नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उस समय कांग्रेस आलाकमान की तरफ से उन्हें मनाने की भी कोशिश की गई थी.नसीमुद्दीन की गिनती यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में होती है. यही वजह है कि उनका सपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

कई पूर्व विधायक भी ज्वाइन कर सकते हैं सपा

पूर्व विधायक राजकुमार पाल भी सपा में शामिल होंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और बसपा से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक, प्रदेश स्तरीय नेता और पदाधिकारी भी आज सपा की सदस्यता लेंगे. बताया जा रहा है कि आज शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 100 से अधिक होगी.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा और आगामी चुनावों को देखते हुए सपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है. बसपा और कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं का सपा में आना उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है. यही वजह है कि आज होने वाले इस ज्वाइनिंंग कार्यक्रम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply