Entertainment

O Romeo BO Collection Day 2: ‘वैलेटाइंस डे’ पर फैंस ने बरसाया शाहिद-तृप्ति पर प्यार, दूसरे दिन मिला 44% का फायदा

O Romeo BO Collection Day 2: ‘वैलेटाइंस डे’ पर फैंस ने बरसाया शाहिद-तृप्ति पर प्यार, दूसरे दिन मिला 44% का फायदा

O Romeo Film Collection: शाहिद कपूर को इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक के तौर पर जाना जाता है. शाहिद कई सालों से इंडस्ट्री में हैं और फैंस उनकी अदाकारी के दीवाने हैं. शाहिद कपूर ने अपने करियर में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ जब भी हाथ मिलाया, उनके लिए वो अच्छा ही रही है. काफी वक्त के बाद शाहिद और विशाल की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. उनकी फिल्म ओ रोमियो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है.

शाहिद, तृप्ति और अविनाश तिवारी की फिल्म को फैंस थिएटर्स में खूब प्यार दे रहे हैं. दोनों एक्टर्स को पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच आईए जानते हैं वैलेटाइंस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

अब तक फिल्म ने की कितनी कमाई

नाडियाडवाला प्रोडकशंस के बैनर तले बनी फिल्म वो वैलेटाइंस का खूब फायदा मिलता नजर आ रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 13 तारीख को अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग 8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन यानी वैलेटाइंस डे के दिन फिल्म ने 44 फीसदी ज्यादा कमाई करते हुए खबर लिखे जाने तक लगभग 12 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- O Romeo: शाहिद का एक्शन और नाना का दम, फिर भी फिल्म में रह गई ये 5 बड़ी कमियां, क्या आपने गौर किया?

शाहिद और तृप्ति की धमाकेदार जोड़ी

फिल्म में तृप्ति और शाहिद के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म में शाहिद हुसैन उस्तरा और तृप्ति डिमरी आफ्शा के किरदार में हैं. फिल्म में शाहिद और तृप्ति की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड में ये फिल्म बढ़िया कमाई कर सकती है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply