
अनुभव सिन्हा
Anubhav Sinha And Taapsee Pannu: बॉलीवुड सिनेमा बदल रहा है. इन दिनों बॉलीवुड की तरफ से मासी एक्शन फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर छा ही रही हैं, इसी बीच कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जो लीग से हटकर कुछ ऐसा पेश करती हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है. कुछ डायरेक्टर्स भी हिंदी सिनेमा में ऐसे में, जो ऐसा सिनेमा लेकर आते हैं कि वो आपको अंदर तक झकझोर कर रख देता है. मुल्क, पिंक और थप्पड़ जैसी फिल्मों से लोगों को हिलाने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी उसी श्रेणी में आते हैं.
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर बात करती है जो हर दिन अखबारों की सुर्खियां बनता है, लेकिन इसके बारे में बात बहुत कम होती है. फिल्म एक रेप विक्टिम और उसके लिए लड़ती एक लड़की की कहानी को दिखाती है. हाल ही में अनुभव और तापसी टीवी9 भारतवर्ष के स्टूडियो पहुंचे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की.
ये भी पढ़ें- Exclusive: क्या बॉलीवुड में धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव होता है? अनुभव सिन्हा-तापसी पन्नू का जवाब जानिए
सरकार से नाराज हैं अनुभव?
अनुभव सिन्हा से पूछा गया कि लोग ऐसा मानते हैं कि 2014 के बाद से उनका सिनेमा बदल गया है. इस तीखे सवाल का अनुभव ने काफी सरलता से जवाब दिया. आर्टिकल 15 के डायरेक्टर सिन्हा ने कहा- जनता का परसेप्शन गलत है. जनता के पास जानकारी की कमी है. उसकी जवाबदेही मेरी नहीं है, उनकी जवाबदारी जनता की है. इसके बाद अनुभव से पूछा गया कि क्या वो सिर्फ समाज से नाराज हैं, या फिर नाराजगी सरकार से भी है?
‘मेरा फर्ज और मेरा हक है’
इस सवाल के जवाब में अनुभव सिन्हा ने कहा- ‘सरकार से भी नाराजगी है, होती रहती है. पहले भी हुई है, वो मेरा फर्ज और मेरा हक है. लेकिन आप मेरा सिनेमा देखेंगे तो वो प्यार से बात नहीं करता है. आप मुल्क देखिए, थप्पड़ देख लीजिए, आप भीड़ देख लीजिए, अस्सी देख लीजिए, बातों को लेकर नाराजगी रहती है. वो देश चला रहे हैं. उनके अपने कारण हैं, मेरे मतभेद हो सकते हैं.’ अनुभव सिन्हा अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी फिल्में जोर से बोलती हैं.






