
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी.
दिल्ली पुलिस ने आगामी ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले एक सार्वजनिक यातायात परामर्श जारी किया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से व्यापक यातायात और सुविधा की व्यवस्था की गई है.
‘एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है.
Delhi police (@DelhiPolice) posts, “🔹With AI Impact Summit2026 (Feb 1620) and CBSE Exams starting Feb 17,2026, coordinated measures are in place to minimize inconvenience.
🔹Traffic Police & Education Dept teams have briefed affected schools and nodal contacts.
🔹Field pic.twitter.com/XXwdl20KPJ
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2026
असुविधा को कम करने का प्रयास
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास किया है.
छात्रों की सहायता करने के निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं के तहत दिल्ली पुलिस के मौके पर मौजूद रहने वाले सभी कर्मियों को इस बारे में तैयार किया है और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले छात्रों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र या परीक्षा कार्यक्रम वाले छात्रों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.






