Entertainment

Exclusive: 10 साल पहले आई इस फिल्म ने तापसी पन्नू को दिया चुनने का अधिकार, TV9 पर एक्ट्रेस ने क्या बताया?

Exclusive: 10 साल पहले आई इस फिल्म ने तापसी पन्नू को दिया चुनने का अधिकार, TV9 पर एक्ट्रेस ने क्या बताया?
Exclusive: 10 साल पहले आई इस फिल्म ने तापसी पन्नू को दिया चुनने का अधिकार, TV9 पर एक्ट्रेस ने क्या बताया?

तापसी पन्नू की फेवरेट फिल्म

Taapsee Pannu Favourite Movie: तापसी पन्नू इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. वो पिछले 16 सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं. तापसी ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें सामाजिक मुद्दों को उठाने का काम किया गया. अब वो एक और ऐसी ही फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘अस्सी’. ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. ‘अस्सी’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच तापसी ने अपनी फेवरेट फिल्म का नाम बताया है.

TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत में तापसी से उनकी फेवरेट फिल्म को लेकर सवाल हुआ. उन्हें चार ऑप्शन दिए गए और उनसे पूछा गया कि उनकी फेवरेट फिल्म कौन सी है. ऑप्शन थे- पिंक, मनमर्जियां, मुल्कि और दोबारा. तापसी ने कहा कि इसमें से उनकी फेवरेट फिल्म ‘पिंक’ है. आखिर ‘पिंक’ उनकी फेवरेट फिल्म क्यों है? उन्होंने इसके पीछे की भी वजह बताई. तापसी ने कहा, “इस फिल्म ने मुझे वो चुनने का पावर दिया, जो मैं करना चाहती थी.”

साल 2016 में आई थी ‘पिंक’

‘पिंक’ साल 2016 की फिल्म, जिसका डायरेक्शन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया था. तापसी के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आए थे. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी. दोनों का ही काम लोगों को काफी पसंद आया था. फिल्म को खूब सराहा गया था. इस फिल्म में तापसी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो आत्मसम्मान के लिए लड़ती है. वहीं वो अब जो फिल्म लेकर आ रही हैं ‘अस्सी’, ये फिल्म गैंगरेप सर्वाइवर की कहानी और समाज में रोजाना होने वाले यौन अपराध जैसे मुद्दे पर आधारित है.

ये भी पढ़ें-

नागार्जुन बनने वाले थे धुरंधर के रहमान डकैत? एक्टर ने खुद बताई सारी सच्चाई

Guess Who: वो एक्टर, जिसने 5 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, शोले में किया था काम

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी

अनुभव सिन्हा और तापसी जब भी साथ आते हैं, तो दोनों मिलकर पर्दे पर कमाल कर देते हैं. एक बार फिर से दोनों एक बड़े सामाजिक मुद्दे को फिल्मी पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं. पोस्टर सामने आने के बाद से ही इस फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. लोगों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply