
India’s 10 Richest Cities: दिसंबर 2025 में भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए 4.18 ट्रिलियन डॉलर की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था(Economy) बन गया है. ये गौरव भारत ने सिर्फ दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के दम पर हासिल नहीं किया है. मुंबई और दिल्ली ही नहीं, कई और शहर हैं जो अरबों-खरबों की अर्थव्यवस्था संभाल रहे हैं. चलिए आज हम आपको देश के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में बताते हैं. इन 10 शहरों की इनकम और जीडीपी जानकर आप दंग रह जाएंगे.
सिर्फ दिल्ली मुंबई नहीं…
किसी भी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी सेना और हथियारों से नहीं होती है, बल्कि उस देश की अर्थव्यवस्था से उसकी ताकत और तरक्की की रीढ़ होती है. कुछ शहर ऐसे होते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा रोल प्ले करते हैं. ये शहर अकेले ही लाखों करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था को संभाले हुए हैं. यहां, बड़े उद्योग चलते हैं और स्टार्टअप बनते हैं. दूसरे शहरों से हजारों लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं जिससे शेयर बाजार चमकता है. अगर आपको लगता है कि भारत में दिल्ली और मुंबई ही अमीर शहर हैं तो ठहरिए… अमीर शहर की लिस्ट में कई ऐसे शहर भी शामिल हैं जिनके नाम आपको चौंका सकते हैं. चलिए जानते हैं भारत के 10 सबसे अमीर शहर कौन से हैं?
1. मुंबई
मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है. ये भारत का सबसे अमीर शहर है. यहां की अर्थव्यवस्था करीब 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है. यहां, भारतीय रिजर्व बैंक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है. इसके अलावा बड़े बैंक, बीमा कंपनियां और कॉर्पोरेट मौजूद है. यहां बड़े पोर्ट और फिल्म इंडस्ट्री भी मौजूद है. यही कारण हैं कि मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है.
2. दिल्ली एनसीआर
दिल्ली NCR की बात करें तो यहां की इकोनॉमी 26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की है. दिल्ली एनसीआर में तेजी से बढ़ता रियल एस्टेट सेक्टर मौजूद है. इसके अलावा यहां सरकारी और कारोबारी ताकत है. यहां केंद्र सरकार के दफ्तर, राष्ट्रपति भवन और देश की संसद भी मौजूद है. दिल्ली के दोनों ओर नोएडा और गुरुग्राम जैसे बड़े आईटी और कॉर्पोरेट हब बन चुके हैं. दिल्ली एनसीआर अमीरी के मामले में दूसरे नंबर पर आता है.
3. कोलकाता
कोलकाता की बात करें तो ये पश्चिम बंगाल की राजधानी है और इसकी जीडीपी करीब 13.45 लाख करोड़ रुपये की है. बंदरगाह के साथ साथ स्टील, चाय का व्यापार, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग इस शहर की इकोनॉमी की रीढ़ रही है.
4. बेंगलुरु
बेंगलुरु शहर अपने आईटी एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है. इसके अलावा यहां स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी कंपनियां भी मौजूद हैं. बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है.
5. चेन्नई
चेन्नई शहर की ताकत उसका सर्विस सेक्टर और ऑटोमोबाइल है. चेन्नई की इकोनॉमी की बात करें तो करीब 7 लाख करोड़ रुपये की है. चेन्नई भारत की ऑटो कैपिटल भी कहलाता है. यहां कई कार और ऑटो पार्ट्स कंपनियों के प्लांट मौजूद हैं. इतना ही नहीं चेन्नई में आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर भी मजबूत है.
6. हैदराबाद
भारत के अमीर शहरों की लिस्ट में हैदराबाद छठे स्थान पर आता है. इसकी जीडीपी करीब 6.70 लाख करोड़ रुपये की है. यहां का बायोटेक उद्योग भी हैदराबाद की जीडीपी में बड़ा रोल प्ले करता है.
7. पुणे
पुणे तेजी से विकसित होता शहर है. पुणे की इकोनॉमी की बात करें तो करीब 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. यहां ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और आईटी कंपनियों के साथ शिक्षा संस्थानों के लिए जाना जाता है.
8. अहमदाबाद
अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है, जो साबरमती नदी के किनारे स्थित है. इसकी इकोनॉमी करीब 6 लाख करोड़ रुपये की है. भारत में सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में ये 8वे स्थान पर आता है. ये अपने उभरते स्टार्टअप, केमिकल सेक्टर और टेक्सटाइल उद्योग के लिए जाना जाता है और ये इसे आर्थिक






