Viral

Ganga Expressway: 594 नहीं 944 किलोमीटर का होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज से सोनभद्र तक होगा विस्तार; मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी – Khabar Monkey

Ganga Expressway: 594 नहीं 944 किलोमीटर का होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज से सोनभद्र तक होगा विस्तार; मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी – Khabar Monkey
Ganga Expressway: 594 नहीं 944 किलोमीटर का होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज से सोनभद्र तक होगा विस्तार; मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेस-वे का होगा विस्तार (सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से प्रयागराज के बीच बने गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण अब सोनभद्र से हरिद्वार तक होगा, जिसमें करीब 40 से 45 हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है. इससे प्रयागराज से सोनभद्र के शक्तिनगर तक अकेले 350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे बनेगा. जिससे न केवल यात्रा को गति मिलेगी, बल्कि सेवा, आर्थिक और कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा.

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. यह एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा है. एक तरफ जहां अभी यह दूरी तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन वहीं गंगा एक्सप्रेस-वे के चालू होने से यह दूरी मात्र 6 से 7 घंटे की ही रह जाएगी. अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यूपीडा) ने प्रयागराज से सोनभद्र में शक्तिनगर तक एक्सप्रेस-वे के विस्तारीकरण का फैसला लिया है.

गंगा एक्सप्रेस-वे का होगा विस्तार

इसके तहत, विस्तारीकरण के लिए एलाईमेंट का तीन विकल्प तैयार किए जाएंगे. इसी से एक स्थान का निर्धारण कर जमीन अधिग्रहण की जाएगी. मेरठ से प्रयागराज के बीच बने गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार प्रयागराज से आगे मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में शक्तिनगर तक होगा, जिसकी दूरी लगभग 350 किलोमीटर तक रहेगी. इससे इन क्षेत्रों में आर्थिक, कृषि और औधोगिक सहित कई तरह से विकास को बढ़ावा मिलेगा.

कुल 494 किलोमीटर का बढ़ेगा दायरा

आगे इसका विस्तार शिव की नगरी हरिद्वार तक होना है. कुल मिलाकर 494 किलोमीटर का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसकी अनुमानित लागत करीब 40 से 45 हजार करोड़ रुपए हो सकती है. यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज और सोनभद्र के बीच तीन स्थानों पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण होगा. कॉरिडोर के निर्माण में जहां 200 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर अधिग्रहण किया जाएगा. वहीं, प्रयागराज से सोनभद्र तक गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार में 25 से 30 हजार करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है. गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार के प्रोजेक्ट पर डीपीआर तैयार किया जा रहा है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply