Viral

Shravasti News: बाग में बच्ची से गैंगरेप, शिकायत पर परिवार को पीटा… Video वायरल होने पर हुई FIR, दरोगा पर लगे गंभीर आरोप – Khabar Monkey

Shravasti News: बाग में बच्ची से गैंगरेप, शिकायत पर परिवार को पीटा… Video वायरल होने पर हुई FIR, दरोगा पर लगे गंभीर आरोप – Khabar Monkey
Shravasti News: बाग में बच्ची से गैंगरेप, शिकायत पर परिवार को पीटा... Video वायरल होने पर हुई FIR, दरोगा पर लगे गंभीर आरोप

रेप पीड़िता के परिवार को बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां नाबालिग गैंगरेप पीड़ित की मदद की बजाय दरोगा जी उस पर मुस्कुराते हुए दिखे हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात जानकर आरोपियों ने पीड़िता के परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस अधीक्षक ने रेप का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

दरअसल, यह पूरा मामला श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां एक 10 साल बच्ची के साथ मुस्तकीम नाम के शख्स के बाग में आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि जब परिजन मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात से सुनने से ही इनकार कर दिया है. वहीं, जब लड़की की मां के आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, तो दबंगों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया.

SP ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए केवल मामूली सी धाराओं में केस दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की, लेकिन पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद SP मुकेश चंद्र उत्तम के आदेश पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि वह शिकायत लेकर लगातार थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी ठीक से सुनी तक नहीं.

दरोगा पर लगे गंभीर आरोप

इस दौरान एक दरोगा पीड़िता पर हंसते हुए घटनास्थल से वापस चले गए. उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. दबंग लगातार पीड़िता के परिवार को गांव से उजाड़ देने की धमकी दे रहे हैं. श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, मारपीट को लेकर भी दोनों तरफ से तहरीर मिली है. मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बाग में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने खोई हुई बकरी को खोजने के लिए नगर के पास खेत में गई थी. इस दौरान कुछ युवक उसे उठाकर मुस्तकीम नाम के शख्स के बाग में ले गए. यहीं उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

(रिपोर्ट- अम्मार रिजवी/श्रावस्ती)

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply