Entertainment

World Radio Day: जब-जब रेडियो बना बॉलीवुड की आवाज, रुपहले पर्दे पर इन सितारों ने निभाए दमदार किरदार

World Radio Day: जब-जब रेडियो बना बॉलीवुड की आवाज, रुपहले पर्दे पर इन सितारों ने निभाए दमदार किरदार

World Radio Day: हर साल 13 फरवरी को वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है. रेडियो आज भी ऐसा माध्यम है जो दूरियों को मिटाता है, लोगों को जोड़ता है और भावनाओं को आवाज देता है. पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म से बहुत पहले, रेडियो ही बातचीत, संगीत और खबरों का सबसे भरोसेमंद जरिया था. रही बात बॉलीवुड में रेडियो की, तो बॉलीवुड ने रेडियो को हमेशा सिर्फ एक पेशे के रूप में नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने वाले एक भावनात्मक सहारे के रूप में दिखाया है. सिर्फ यही नहीं, हिंदी फिल्मों ने रेडियो के इस असर को कई यादगार किरदारों के जरिये भी दिखाया है.

तो आइए वर्ल्ड रेडियो डे पर, एक नजर डालते हैं उन फिल्मों और कलाकारों पर, जिन्होंने रेडियो को पर्दे पर खास बनाया.

प्रीती जिंटा – ‘सलाम नमस्ते’ (2005)

World Radio Day (1)

‘सलाम नमस्ते’ में प्रीति जिंटा ने रेडियो जॉकी अम्बर एम्बी मल्होत्रा का किरदार निभाया था. ये किरदार आत्मनिर्भर, बेबाक और मॉडर्न था. उस समय जब एफएम रेडियो युवाओं में लोकप्रिय हो रहा था, एम्बी ने दिखाया कि आरजे सिर्फ गाने नहीं बजाते, बल्कि श्रोताओं के दोस्त भी होते हैं.

विद्या बालन – ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006)

World Radio Day (4)

‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में विद्या बालन यानी जान्हवी एक रेडियो शो होस्ट थीं, जो अपने शो के जरिये गांधीजी के विचार आम लोगों तक पहुंचाती हैं. इस फिल्म ने दिखाया था कि रेडियो कैसे समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव ला सकता है.

संजय दत्त – ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006)

World Radio Day (3)

इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रेडियो जॉकी नहीं था, लेकिन रेडियो की भूमिका कहानी में बहुत अहम थी. रेडियो के जरिये ‘गांधीगिरी’ लोगों तक पहुंची और ये साबित हुआ कि ये माध्यम किसी की भी सोच को प्रभावित करने की जबरदस्त ताकत रखता है.

ऋतिक रोशन – ‘गुजारिश’ (2010)

World Radio Day

‘गुजारिश’ में ऋतिक रोशन ने ईथन मैस्करेनहास का किरदार निभाया था, जो हादसे के बाद रेडियो जॉकी बन जाता है. उनका लेट-नाइट शो भावनाओं और शायरी से भरा होता है. ये किरदार दिखाता है कि रेडियो आवाज के जरिये दिलों से कैसे जुड़ता है.

विद्या बालन – ‘तुम्हारी सुलु’ (2017)

World Radio Day (2)

‘तुम्हारी सुलु’ में विद्या बालन एक साधारण गृहिणी सुलु के रूप में नजर आती हैं, जो लेट-नाइट रेडियो जॉकी बन जाती है. उनका किरदार रेडियो की सादगी और अपनापन दिखाता है, जहां श्रोता खुलकर अपनी बातें साझा करते हैं.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply