
बैंक्वेट हॉल पर हिंदू संगठन के लोगों और पुलिस का जमावड़ा
उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला इन दिनों हिंदू लड़की आकांक्षा और मुस्लिम युवक शाहवेज की शादी को लेकर चर्चा में है. एक निमंत्रण कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आकांक्षा की तरफ से शाहवेज का नाम साहिल लिखा हुआ था. दूसरी तरफ इसी शादी का निमंत्रण, जो कि दूल्हे की तरफ से था. उसमें लड़के का नाम शाहवेज लिखा हुआ था. यह कार्ड देखते ही हिंदू संगठन के लोग विरोध करने लगे. ये शादी आज शुक्रवार को मेरठ मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप बैंक्वेट हॉल पर पर होनी थी. हालांकि, बढ़ते विरोध के बाद शादी को कैंसिल करना पड़ा.
मेरठ इन दिनों हिंदू लड़की आकांक्षा और मुस्लिम युवक शाहवेज की शादी को लेकर चर्चा में है. एक निमंत्रण कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आकांक्षा की तरफ से शाहवेज का नाम साहिल लिखा हुआ था. दूसरी तरफ इसी शादी का निमंत्रण जो कि दूल्हे की तरफ से था उसमें लड़के का नाम शाहवेज लिखा हुआ था. यह कार्ड देखते ही हिंदू रक्षा दल संगठन के लोग विरोध करने लगे. ये शादी आज शुक्रवार को मेरठ मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप पर होनी थी.
कैंसिल हुई आकांक्षा की शादी
हालांकि, बढ़ते विरोध के बाद शादी कैंसिल करनी पड़ी है. इतना ही नहीं, हिंदू लड़की से मुस्लिम युवक की शादी पर आज हिंदू संगठनों ने महापंचायत का भी ऐलान किया था. आकांक्षा गौतम और शावेज की आज होने वाली शादी पर ग्रहण लग गया है. गंगानगर ई पॉकेट में आकांक्षा के घर पर सन्नाटा पसरा है. एक तरफ मंडप के बाहर हिंदू संगठन महापंचायत कर रहें हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा के घर पर सन्नाटा पसर गया है.
पैराडाइज मंडप पर भीड़
यहां न कोई मेहमान नजर आ रहा है और न ही घर सजा हुआ है. न डीजे पर शादी के गाने बज रहे हैं और न घर में चहल पहल देखने को मिली रही है. हालांकि, इतना विरोध होने के बाद भी आकांक्षा शावेज से शादी की जिद पर अड़ी है, जबकि हिंदू संगठन इसके खुलकर विरोध में आ गए हैं. सुबह से ही पुलिस और हिंदू संगठनों के लोगों ने पैराडाइज मंडप पर डेरा डाले रखा. हिंदू संगठनों का कहना था कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फंसा कर शादी करते हैं, फिर अपना असली रूप दिखाते हैं.
पिंकी भैया हाउस अरेस्ट
आखिर में ये होता है कि हिंदू लड़की की हत्या कर दी जाती है. उनका कहना था कि किसी भी हिंदू लड़की की मुस्लिम युवक के साथ शादी नहीं होने देंगे. हालांकि, आज होने वाली महापंचायत से ठीक पहले कुछ हिंदूवादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था. जिसमें कुछ नेता मेरठ और अन्य जिलों के भी शामिल है. इनमें हिंदू रक्षा दल के प्रमुख भूपेंद्र चोधरी उर्फ पिंकी भैया का नाम शामिल है. उन्हें पुलिस ने देर रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा है. उन्हें महापंचायत के लिए मेरठ आना था.
इस मामले पुलिस का कहना है कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अनुमति शादी के लिए मांगी गई थी, जिसकी परमिशन नहीं दी गई. इसी के तहत थाना पुलिस को सूचित किया गया था. इस संबंध में सख्त आदेश दिए गए थे कि अगर कोई भी अराजकता फैलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया मंडप पर भी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, क्योंकि अनुमति शादी की नहीं मिली थी.






