
AI For Manufacturing को लेकर IIT बॉम्बे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बीच करार
AI in Manufacturing: कई सेक्टर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव दिख चुका है. तो वहीं कई सेक्टर्स में AI का प्रभाव अभी दिखना है. इस बीच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए AI को लेकर काम शुरू किया है. इसी कड़ी में AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर दुनिया के दो बड़े एजुकेशन इंस्टीट्यूट एक साथ आए हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) बॉम्बे और कोलंंबिया यूनिवर्सिटी ने AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एक करार किया है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन समारोह में IIT बाॅम्बे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में करार हुआ है.
आइए, इसको लेकर विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि इस करार के तहत IIT बॉम्बे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी कैसे काम करेंगे? जानेंगे कि किस तरह का AI फाॅर मैन्युफैक्चरिंग बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है?
ह्यूमन-सेंट्रिक AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग
AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर IIT बाॅम्बे और कोलंबिया के बीच हुए करार हुआ है. इस करार के तहत IIT बाॅम्बे में एक सेंटर स्थापित किया जाएगा.यह सेंटर असल दुनिया में मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत, स्केलेबल और ह्यूमन-सेंट्रिक AI सिस्टम डेवलप करने के लिए एक जॉइंट रिसर्च और ट्रांसलेशन हब के तौर पर काम करेगा, जिससे भारत का इनोवेशन इकोसिस्टम और इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग मजबूत होगा. कई इंडस्ट्री पार्टनर भी इस पहल में शामिल होने की प्रक्रिया में हैं.
Today, at the inaugural function of the Bharat Bodhan AI Conclave 2026, organised by the Ministry of Education at Bharat Mandapam, New Delhi, @iitbombay and @Columbia University signed and exchanged an MoU in the presence of Honble Minister of Education Shri @dpradhanbjp to pic.twitter.com/Oos7nGeIZX
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) February 12, 2026
इंटरेशनल सपोर्ट से हुई शुरूआत मिलेगा
AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर IIT बाॅम्बे में स्थापित किए जा रहे सेंटर को इंटरनेशनल सपोर्ट के बाद शुरू किया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबकि रियल-वर्ल्ड मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत, स्केलेबल और ह्यूमन-सेंट्रिक AI सिस्टम के डेवलपमेंट पर फोकस करने वाले इस जॉइंट रिसर्च और ट्रांसलेशन सेंटर को वाशिंगटन DC में भारतीय दूतावास और न्यूयॉर्क में भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के सपोर्ट से शुरू किया गया.
शिक्षा मंत्रालय के AI पर आधारित 4 सेंटर्स में से एक
AI फॉर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर IIT बाॅम्बे में स्थापित किया जा रहा सेंटर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 4 AI सेंटर्स में से एक है. आल में शिक्षा मंत्रालय AI को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. इसी कड़ी में अभी तक 4 AI सेंटर्स शुरू किए गए हैं, जो कटिंग-एज रिसर्च और असल दुनिया में असर डालने के लिए है.
ये भी पढ़ें-AI in Education: उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने बताया एआई से कैसे बदलेगी एजुकेशन स्टूडेंट्स को कैसे बोधन ऐप कराएगा आत्मसात?






