Viral

Sholay का पुनर्जन्म: AI ने जय, वीरू और बसंती को एक बार फिर पर्दे पर मिलाया! वीडियो देखकर फैंस हुए भावुक – Khabar Monkey

Sholay का पुनर्जन्म: AI ने जय, वीरू और बसंती को एक बार फिर पर्दे पर मिलाया! वीडियो देखकर फैंस हुए भावुक – Khabar Monkey
Sholay का पुनर्जन्म: AI ने जय, वीरू और बसंती को एक बार फिर पर्दे पर मिलाया! वीडियो देखकर फैंस हुए भावुक

शोले का हुआ पुनर्जन्मImage Credit source: Social Media

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक AI से तैयार किया गया वीडियो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया. ये वीडियो में 1975 की ऐतिहासिक फिल्म Sholay के कलाकारों को उनके टाइम को रियल टाइम से जोड़कर दिखाया गया है. जैसे ही ये क्लिप लोगों के बीच चर्चा में आई शोले के फैंस भावुक हो उठे और इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपना पुराना समय याद आ गया. तकनीक और यादों का ये मिलन लोगों को अच्छा-खासा पसंद आया.

वीडियो में कई यादगार सीन को बड़ी ही खूबसूरती से तैयार किए गए है. एक सीन में जहां गब्बर सिंह की भूमिका निभाने वाले रियल Amjad Khan को उनके किरदार Gabbar Singh के रूप में दिखाया गया है और AI की मदद से ये भी दिखाया गया कि जब वो बूढ़े हुए तो दिखने में कैसे लग रहे थे. ये सीन न केवल सिर्फ टेक्नोलॉजी के रूप से प्रभावशाली है बल्कि उनके लाखों फैंस के दिल को छू रहा है. ठीक इसी तरह ठाकुर के किरदार में नजर आए Sanjeev Kumar को उनके प्रसिद्ध पात्र Thakur के युवा रूप से मिलते और तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाया गया है. ये वीडियो उन फैंस के लिए बेहद खास है जिन्होंने इस फिल्म को बार-बार देखा और उसके हर सीन को अपने दिल में रखा है.

फैंस को पसंद आया ये AI अवतार

फिल्म के यादगार जेलर की भूमिका निभाने वाले Asrani को भी वीडियो में उनके किरदार के साथ आमने-सामने दिखाया गया है. वे अपने ही ऑन-स्क्रीन रूप के साथ हंसते हुए सेल्फी लेते दिखाई देते हैं. ये सीन हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, जो दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है. फिल्म की कहानी को जिंदा बनाने वाले लेखक Salim Khan और Javed Akhtar को भी उनके youth form से मिलते हुए दिखाया गया है. ऐसा लग रहा है कि सेट पर खड़े होकर वे अपने पुराने दिनों को मानो फिर से जीते नजर आ रहे हैं. ये सीन इस बात का प्रतीक है कि किस तरह एक फिल्म कैसे समय के पार जाकर भी लोगों के दिलों में बस सकती है.

वीडियो का एक बेहद आकर्षक पल वह है जब Hema Malini अपने वर्तमान रूप में अपनी चंचल और जीवंत पात्र Basanti से मिलती हैं. दोनों के बीच की मुस्कान और अपनापन दर्शकों को भावुक कर देती है. इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि वक्त ठहर गया है और अतीत व वर्तमान एक साथ खड़े हैं. वीडियो में Dharmendra को भी उनके मशहूर किरदार वीरू से रूबरू होते दिखाया गया है. ये सीन खास इसलिए भी है क्योंकि धर्म जी अब हमारे बीच नहीं हैं. ऐसे में उन्हें उनके युवा रूप में देखना फैंस के लिए भावनात्मक अनुभव बन गया.

यह भी पढ़ें: स्टेशन पर देवदूत बने RPF जवान ने मिलाया बिछड़ता परिवार, देखें VIDEO

वहीं Jaya Bachchan, जिन्होंने फिल्म में राधा की भूमिका निभाई थी, अपने वर्तमान स्वरूप से मिलती हुई दिखाई देती हैं और मुस्कुराते हुए तस्वीर खिंचवाती हैं. इसी तरह Amitabh Bachchan को उनके किरदार जय के साथ आमने-सामने खड़ा दिखाया गया है. यह सीन दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है जब ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एपी नामक यूज़र द्वारा शेयर किया गया.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply