Viral

Viral Video: वंदे भारत के दरवाजे हुए बंद, अंदर रह गई फैमिली; देखें कैसे देवदूत बनकर आए RPF जवान ने मिलाया बिछड़ता परिवार – Khabar Monkey

Viral Video: वंदे भारत के दरवाजे हुए बंद, अंदर रह गई फैमिली; देखें कैसे देवदूत बनकर आए RPF जवान ने मिलाया बिछड़ता परिवार – Khabar Monkey
Viral Video: वंदे भारत के दरवाजे हुए बंद, अंदर रह गई फैमिली; देखें कैसे देवदूत बनकर आए RPF जवान ने मिलाया बिछड़ता परिवार

Rpf ने मिलवाया बिछड़ा परिवार Image Credit source: Social Media

सफर के दौरान ट्रेन छूटना किसी भी यात्री के लिए सबसे बुरा सपना होता है. खासकर उस समय जब ट्रेन बिल्कुल सामने खड़ी हो और देखते ही देखते आपके बिना ही आगे बढ़ जाए और आप उसमें चढ़ ना पाए. कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों हावड़ा स्टेशन पर देखने को मिला, जब एक यात्री की लापरवाही उसी के भारी पड़ गई. दरअसल ये शख्स देश की आधुनिक और तेज़ रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. जिसके ऑटोमेटिक दरवाजे समय पर बंद हो गए और यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रह गया.

क्लिप की शुरुआत में वो बंदा काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहा था. ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म छोड़ने लगती है और वो कभी इधर तो कभी उधर टहलता दिखाई देता है. इस दौरान उसके चेहरे पर घबराहट साफ देखने को मिल रही है. इस ट्रेन की खासियत ये है कि इसके दरवाजे एकदम मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक बंद हो जाते हैं. यही वजह रही कि वह यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सका.

आखिर क्या किया RPF ने ऐसा?

जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ने लगी, उसकी बेचैनी भी बढ़ती गई. इसके बाद उसने तुरंत ही RPF से संपर्क किया और अपनी पूरी स्थिती बताई. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग यही कहते हैं कि अब ट्रेन छूट गई, अगली का इंतजार कीजिए. लेकिन इस बार कहानी ने अलग मोड़ लिया. RPF जवान ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई की. वह तेजी से दौड़ते हुए इंजन की ओर बढ़े. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ड्राइवर का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए हाथ हिलाते हुए कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं. यह सब कुछ कुछ ही पलों में हुआ. प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की सांसें थम-सी गई थीं कि आखिर आगे क्या होगा.

खुशकिस्मती से लोको पायलट ने स्थिति को तुरंत समझ लिया. बिना किसी देरी के ट्रेन को रोक दिया गया. ट्रेन रुकते ही यात्री को राहत की सांस मिली. उसकी घबराहट कम हुई और वह आखिरकार ट्रेन में सवार हो सका. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: OMG! 2000 साल बाद समंदर से फिर बाहर आया ये धागा, राजा-महराजा पहनते थे इससे बने कपड़े

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि ये घटना एक सीख भी देती है. आधुनिक ट्रेनों के साथ यात्रा का अनुभव बेहतर जरूर हुआ है, लेकिन इसके साथ यात्रियों की जिम्मेदारी भी बढ़ी है. कई लोग ऐसे भी थे जिनका कहना था कि अगर संभव हो और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न हो, तो जरूरतमंद की मदद करना गलत नहीं है.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply