
दुबई के किंग से मिला भारतीय परिवारImage Credit source: Instagram/sadharan_sa_sourabh
कभी-कभी लोगों के साथ कुछ ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं घट जाती हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. दुबई में एक भारतीय परिवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है. दरअसल, वीकेंड में दुबई के साईह अल सलाम रेगिस्तान में स्थित कुद्रा झील पर आमतौर पर लोग शांति और शहर की भागदौड़ से दूर सुकून पाने के लिए होते हैं. एक भारतीय परिवार भी यहां इसी इरादे से आया था, लेकिन यहां उनके साथ एक अप्रत्याशित घटना घटी, जिसने उन्हें दुनियाभर में फेमस कर दिया.
दरअसल, रेगिस्तान के सुनसान इलाके में बच्चे इधर-उधर दौड़ रहे थे, खेल रहे थे, तभी वहां से दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम गुजरे. दिलचस्प बात ये थी कि उनके साथ कोई काफिला नहीं था और ना ही रोड को खाली करवाया गया था. इस खास पल को सौरभ जैन नाम के भारतीय शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अपने परिवार के साथ इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए आए थे. फिर उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
ये भी पढ़ें: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तानी जवानों ने किया डांस? वायरल FA9LA वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
पोस्ट में बताई पूरी कहानी
सौरभ जैन अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कुद्रा झीलों पर बिताया गया एक सामान्य वीकेंड उस समय अविस्मरणीय बन गया जब हमने महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को वहां से गुजरते हुए देखा. बच्चों को आशीर्वाद देते समय उनकी दयालुता और स्नेह ने इसे वास्तव में एक विशेष और यादगार पल बना दिया’.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई के शासक ने कैसे कार की विंडो नीचे करके बच्चों को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी बुलाया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 6 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘यह लाखों लोगों का सपना है और सौभाग्य से आपके परिवार को यह अवसर मिला. अद्भुत’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आप बहुत भाग्यशाली हैं. उनसे मिलना मेरी बहुत पुरानी इच्छा है’.






