Viral

मुरादाबाद शुगर मिल में ‘मौत’ का ड्रामा! भाई बोला- मेरे सामने कट गया अरविंद, सदमे में था परिवार… जिंदा लौट आया युवक – Khabar Monkey

मुरादाबाद शुगर मिल में ‘मौत’ का ड्रामा! भाई बोला- मेरे सामने कट गया अरविंद, सदमे में था परिवार… जिंदा लौट आया युवक – Khabar Monkey
मुरादाबाद शुगर मिल में 'मौत' का ड्रामा! भाई बोला- मेरे सामने कट गया अरविंद, सदमे में था परिवार... जिंदा लौट आया युवक

मौत की खबर से सदमे में था परिवार, अचानक जिंदा लौटा बेटा

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित दीवान शुगर मिल में कर्मचारी के मिल की चेन से कटकर मौत का संदिग्ध मामला सामने आया था. इसके बाद मृतक बताए गए कर्मचारी अरविंद के परिजनों ने मिल के कर्मचारियों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना था कि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अरविंद की मिल की चेन में कटकर मौत हो गई.

इसके बाद पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो मामला बेहद चौंकाने वाला सामने आया. अरविंद जिंदा निकला और वह घर पर मौजूद मिला. पुलिस ने अरविंद को घर से बरामद कर लिया है.

मझोला थाना इलाके के गांव बहलोलपुर निवासी मजदूर अरविंद कुमार सिविल लाइन के अगवानपुर स्थित दीवान शुगर मिल में काम करता था. मंगलवार रात वह मिल की चेन के पास ड्यूटी कर रहा था, उसी समय वह गायब हो गया. उसके भाई जितेंद्र ने दावा किया कि अरविंद उसकी आंखों के सामने चलती चेन में गिर गया और कटकर उसकी मौत हो गई.

घटना को लेकर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मिल में जमकर हंगामा किया और चेन के अंदर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने मिल प्रशासन पर आरोप लगाए थे कि मिल वालों ने चेन नहीं रोकी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी पहुंच गए. कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया. पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. इस दौरान करीब 9 घंटे तक मिल बंद रही.

शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. सिविल लाइन पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही थी. इसी बीच तड़के नाटकीय घटनाक्रम में अरविंद अपने घर लौट आया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सिविल लाइन पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है.

अरविंद ने बताया कि वह मिल में गिर गया था, उसके बाद किसी तरह निकलकर बाग में चला गया था. वहां होश में आने के बाद वह घर लौट आया.

पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुगर मिल में काम करने वाले एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने भाई के गायब होने की सूचना दी थी. मजदूर ने यह भी आरोप लगाया था कि उसका भाई चेन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गया. परिजनों ने प्रदर्शन भी किया. हमें जो अंदेशा था, वह सही निकला. सुबह अरविंद घर पर मिला. पुलिस उसे थाने ले आई है और पूछताछ की जा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply