Viral

West Bengal Election Results: BJP 193 से आगे, TMC दूसरे स्थान पर, देखें चुनाव आयोग के जारी आंकड़े…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्मा दिया है। ताज़ा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में मजबूत बढ़त बनाए हुए है और कई सीटों पर आगे चल रही है।

Khabar Monkey

West Bengal Election Results: BJP 193 से आगे, TMC दूसरे स्थान पर, देखें चुनाव आयोग के जारी आंकड़े…
West Bengal Election Results: BJP 193 से आगे, TMC दूसरे स्थान पर, देखें चुनाव आयोग के जारी आंकड़े…

बता दें, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 1 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।

अब तक घोषित परिणामों में भगवानगोला सीट से टीएमसी के रियात हुसैन सरकार ने जीत दर्ज की है। मोंटेश्वर सीट से बीजेपी के सैकत पंजा विजयी रहे हैं। भारत सीट से बीजेपी के कार्फा सौमेन ने जीत हासिल की है। वहीं, आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी की अग्निमित्र पॉल ने जीत दर्ज की है। कालिम्पोंग सीट से भी बीजेपी के भरत कुमार क्षेत्री विजयी घोषित किए गए हैं।

इन शुरुआती नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आगे आने वाले चरणों के नतीजे यह तय करेंगे कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।

Leave a Reply