Vacancy

UP Board 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा कड़ी, इमरजेंसी में रिजर्व सेट का होगा इस्तेमाल

UP Board 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा कड़ी, इमरजेंसी में रिजर्व सेट का होगा इस्तेमाल
UP Board 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा कड़ी, इमरजेंसी में रिजर्व सेट का होगा इस्तेमाल

सांकेतिक फोटोImage Credit source: PTI

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. हर एग्जाम सेंटर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. स्ट्रांग रूम में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. सुरक्षा के लिए पुलिस की भी तैनाती रहेगी. साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व प्रश्नपत्रों का अलग से सुरक्षित प्रबंध किया गया है. परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गाइडेंस सेशन भी आयोजित किया जाएगा.

डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

हर एग्जाम सेंटर के स्ट्रांग रूम में लोहे की चार डबल लॉक अलमारियां रखी जाएंगी. पहली और दूसरी अलमारी में पहली और दूसरी पाली के मेन प्रश्नपत्र तारीख के अनुसार सुरक्षित रखे जाएंगे. तीसरी अलमारी में परीक्षा के बाद बचे प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप जमा की जाएंगी. चौथी अलमारी आपात स्थिति के लिए होगी, जिसमें रिजर्व सेट के प्रश्नपत्र रखे जाएंगे.

रिजर्व सेट वाली अलमारी की एक चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी, जबकि दूसरी चाबी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के पास होगी. जरूरत पड़ने पर केवल अधिकृत अधिकारी ही इसे खोल सकेंगे.

हर गतिविधि का होगा रिकॉर्ड

अलमारियों को खोलने और बंद करने की पूरी जानकारी लॉगबुक में दर्ज की जाएगी. स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी मॉनिटरिंग अनिवार्य होगी. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन गाइडेंस सेशन

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए शनिवार सुबह 10:30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन यूट्यूब सेशन आयोजित किया जाएगा. इस सत्र की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा करेंगे. इसमें छात्रों को सब्जेक्ट वाइज तैयारी, टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा तनाव से निपटने के तरीके बताए जाएंगे.

इसके अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ भी ऑनलाइन बैठक की जाएगी. इसमें प्रश्नपत्र और आंसर शीट्स की सुरक्षित ढुलाई, पुलिस व्यवस्था, ड्यूटी में लगे शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इन सभी इंतजामों का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है.

ये भी पढ़ें- Internship: नाैकरी से पहले 93% छात्र करना चाहते हैं इंटर्नशिप, इस मामले में दूसरे नंबर पर यूपी के स्टूडेंट

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply