Business

सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट, आईटी शेयरों ने किया हाल बेहाल…निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़

सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट, आईटी शेयरों ने किया हाल बेहाल…निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़
सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट, आईटी शेयरों ने किया हाल बेहाल...निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़

शेयर बाजार

ग्लोबल मार्केट में आई भयानक बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 700 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा है तो वहीं निफ्टी में भी करीब-करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है. आईटी सेक्टर के शेयरों में ग्लोबली गिरावट आई है. इंडियन मार्केट में भी ये स्टॉक्स करीब 5 फीसदी नीचे हैं, जिसने पूरे बाजार को ही हिला दिया है. बीते दो दिन में बाजार में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं. बीते बुधवार को शेयर बाजार पॉजिटिव में बंद हुआ था तब बीएसई का मार्केट कैप 474 लाख करोड़ रुपये था जो कि अभी घटकर 465 लाख करोड़ हो गया है.

गुरुवार को सभी सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग और IT स्टॉक्स में बिकवाली के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 558.72 पॉइंट्स या 0.66% गिरकर 83,674.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 146.65 पॉइंट्स या 0.57% गिरकर 25,807.20 पर बंद हुआ था. जबकि आज सेंसेक्स करीब-करीब 700 अंक की गिरावट के साथ ही ओपन हुआ.

Sensex 30

Sensex 30

खबर अपडेट हो रही है…

पब्लिश- 9.35 बजे

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply