Entertainment

Alpha: आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच ‘कोल्ड वॉर’? कहीं ‘अल्फा’ का बिगड़ न जाए पूरा खेल!

Alpha: आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच ‘कोल्ड वॉर’? कहीं ‘अल्फा’ का बिगड़ न जाए पूरा खेल!
Alpha: आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच 'कोल्ड वॉर'? कहीं 'अल्फा' का बिगड़ न जाए पूरा खेल!

आलिया और बॉबी

Alpha: इस साल खूब सारी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं और शुरुआत हो भी चुकी है. पर आज हम बात करेंगे यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की. आदित्य चोपड़ा के इस यूनिवर्स की पिछली दो फिल्में वैसा परफॉर्मेंस नहीं दे पाईं, जैसी उम्मीद लगाई गई थी. ‘टाइगर 3’ के बाद पूरी उम्मीद ‘वॉर 2’ से थी, पर यह तो सबसे बड़ी फ्लॉप बनकर निकली. खैर YRF की पहली फीमेल स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और उनके साथ शरवरी वाघ काम कर रही हैं. जबकि बॉबी देओल विलेन बने दिख रहे हैं, जिनकी एक झलक ऋतिक रोशन की फिल्म की रिलीज के वक्त देखने को मिली थी. हालांकि, लगातार दो बार पोस्टपोन हो चुकी ‘अल्फा’ के लिए बड़ी टेंशन वाली खबर आई है. जिसे सुनकर फैन्स भी परेशान हो सकते हैं.

दरअसल आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म को पहले 2025 दिसंबर में ही रिलीज किया जाना था, पर तब मामला बिगड़ गया. फिर अप्रैल की नई रिलीज डेट के साथ ‘अल्फा‘ के मेकर्स आगे बढ़े, लेकिन फिर से काम पूरा न होने के चलते चीजें अटक गई हैं. अभी फिल्म का काम निपटाया जा रहा है. इसी बीच नई रिपोर्ट से पता लगा कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है. वैसे तो दोनों के बीच फिल्म में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है, लेकिन सेट पर क्या हो रहा है. जानिए

आलिया-बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर क्यों?

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन थ्रिलर ALPHA अबतक रिलीज हो जानी चाहिए थी, लेकिन कई वजहों से इस प्रोजेक्ट में काफी देरी हुई है. मेकर्स पर भी काम पूरा करने का काफी प्रेशर है, खासकर धुरंधर की रिलीज के बाद. इसी बीच 123 तेलुगु पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई. जिससे माहौल काफी टेंशन से भरा हुआ है. ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया की सीन के दौरान क्रिएटिव इनपुट देने की आदत की वजह से चीजें बिगड़ रही हैं. क्योंकि उनमें बॉबी देओल के सीन भी शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे वक्त से ऐसा हो रहा था, लेकिन बॉबी ने एक समय के बाद इन सुझावों पर एतराज जताया, जिससे सेट पर अनबन हुई है.

Drishyam 3: अजय देवगन के बाद इस सुपरस्टार के लिए खतरा बन रही दृश्यम 3, कैसे फंसा पूरा पेंच?

इस फिल्म के काम में काफी देरी हो रही है, तो अब मेकर्स भी चाहेंगे कि जल्द ही फिल्म को रिलीज के लिए तैयार किया जाए. ऐसी भी खबर है मामला इतना बिगड़ गया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को शूट ठीक से पूरा करने के लिए सेट पर आना पड़ा. वो ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ के खराब परफॉर्मेंस के बाद कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. हालांकि, यह सब रिपोर्ट के हवाले से जानकारी मिली है. टीवी9 हिंदी इन बातों की कोई पुष्टि नहीं करता. देखना होगा कि अल्फा को कबतक रिलीज किया जाता है?

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply