Dharam

Kamzor Shukra: क्या बार-बार हो रहा है ब्रेकअप… कहीं शुक्र तो नहीं है कमजोर, जानें शुक्रवार को क्या करें उपाय?

Kamzor Shukra: क्या बार-बार हो रहा है ब्रेकअप… कहीं शुक्र तो नहीं है कमजोर, जानें शुक्रवार को क्या करें उपाय?
Kamzor Shukra: क्या बार-बार हो रहा है ब्रेकअप... कहीं शुक्र तो नहीं है कमजोर, जानें शुक्रवार को क्या करें उपाय?

कमजोर शुक्र के उपायImage Credit source: AI

Kamzor Shukra Ke Upay: जीवन में हर किसी चाहत होती है कि उसे सारी सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम मिले और आर्थिक स्थिति अच्छी रहे. साथ जीवन में प्रेम भी बना रहे. ज्योतिष शास्त्र में इन सभी भौतिक सुखों का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है. कुंडली में जब शुक्र शुभ और मजबूत स्थिति में होता है, तब व्यक्ति को ये सभी चीजें जीवन में मिलती हैं. वहीं कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां होती हैं.

प्रेम संबंध में बिखराव और बार-बार होने वाले ब्रेकअप को भी ज्योतिषविद कुंडली के कमजोर शुक्र से जोड़ते हैं. क्योंकि शुक्र प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ जाइए कि आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है. ऐसे में आइए जानते हैं कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के उपाय.

कमजोर शुक्र के लक्षण

शुक्र कमजोर होने पर शादी में देरी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में असंतोष बढ़ सकता है. रिश्तों में टूटन, बार-बार ब्रेकअप या भावनात्मक असंतुलन कमजोर शुक्र का संकेत माना जाता है. कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर बार-बार त्वचा रोग या आंखों से जुड़ी परेशानियां होती हैं. चेहरे की चमक कम होना या व्यक्तित्व में प्रभाव कमी भी कमजोर शुक्र की पहचान होती है. कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर संगीत, नृत्य, अभिनय या कला के क्षेत्र में सफलता नहीं मिल पाती.

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए. शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनना चाहिए. इस दिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. सफेद वस्तुओं जैसे दही, चावल, मिश्री, और घी का दान करना चाहिए. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इत्र का प्रयोग करना चाहिए. साफ-सफाई करनी चाहिए. गाय को चारा खिलाना चाहिए. ये सभी शुक्र को प्रसन्न करने के प्रभावी उपाय माने जाते हैं. इन उपायों को करने शुक्र मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें: Bhasma Aarti: महाकाल की भस्म आरती में महिलाएं करती हैं घूंघट, नहीं है देखने की इजाजत, जानें क्यों?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply