Entertainment

Priyanka Chopra: इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली ने मानी बात

Priyanka Chopra: इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली ने मानी बात
Priyanka Chopra: इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आईं प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली ने मानी बात

प्रियंका चोपड़ा और एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’

Priyanka Chopra Indian Cinema Comeback Film: आज के समय में प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं. लंबे समय से वो किसी भी इंडियन फिल्म में नहीं दिखी हैं. हालांकि, सात सालों के बाद वो भारतीय सिनेमा में वापसी कर चुकी हैं. उनकी कमबैक फिल्म है डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’, जो साल 2027 में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म प्रियंका के तमाम इंडियन फैंस के लिए काफी खास है, क्योंकि एक बार फिर से वो भारतीय फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखेंगी. हालांकि, इस फिल्म को साइन करने से पहले प्रियंका ने राजामौली के एक सामने एक शर्त रखी थी.

वो शर्त है फिल्म में डांस सीक्वेंस का होना. दरअसल, उन्होंने राजामौली से कहा था कि फिल्म में उनका डांस सीक्वेंस तो होना ही चाहिए. प्रियंका ने जो बताया उससे लगता है कि राजामौली ने भी उनकी बात मानी है. वो ‘वाराणसी’ के लिए एक गाने की शूटिंग कर चुकी हैं. वहीं एक गाने की शूटिंग होनी अभी बाकी है. हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बारे में बात की है. उनकी बातों से लगता है कि वो भी एक बार फिर से इंडियन सिनेमा में काम करके काफी खुश हैं और अपनी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा?

प्रियंका ने कहा, “ये फिल्म मैंने अब तक जो भी किया है उससे अलग है. हम अंटार्कटिका जैसी जगह की यात्रा करते हैं. और उनके (राजामौली) द्वारा बनाई गई दुनिया इतनी भव्य है कि किसी के पास ऐसा विजन नहीं है. इसलिए मैं भी आगे और देखने के लिए उत्सुक हूं.”

ये भी पढ़ें-

रणवीर सिंह की धुरंधर का धमाका, इस अवॉर्ड शो में मिले 28 नॉमिनेशंस

धुरंधर 2 के खिलाफ यश ने मिलाया उस शख्स से हाथ, जिसने पुष्पा 2, बॉर्डर 2 और एनिमल से हिंदी बॉक्स ऑफिस हिला दिया!

प्रियंका ने राजामौली से क्या कहा था?

इस फिल्म को साइन करने से पहले प्रियंका ने राजामौली से क्या कहा था, इस बारे में याद करते हुए उन्होंने बताया कि मैंने कहा था सुनिए. मैं इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही हूं. मुझे एक डांस सॉन्ग तो करना ही होगा. आपको मुझे डांस तो करवाना ही होगा. प्रियंका बोलीं, “मुझे पता है कि मैं वो गाना करने वाली हूं, लेकिन अभी तक उसकी शूटिंग नहीं हुई है. पर ठीक है, वो आखिरी चीजों में से एक है, जिसका मुझे इंतजार है. पर हमने पहले भी एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी कोरियोग्राफी शानदार थी.” ये फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी. इसमें प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply