
जीजा साली का जोरदार डांस हुआ वायरल
आजकल शादी समारोह सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रह गए हैं. डांस, म्यूजिक और मनोरंजन अब इनका अहम हिस्सा बन चुके हैं. परिवार के लोग महीनों पहले से डांस की तैयारी करते हैं और खास गानों पर परफॉर्मेंस देते हैं. ऐसे में साली-जीजा के बीच होने वाला मजाकिया डांस तो जैसे परंपरा बन चुका है. यह रिश्ता अपने आप में खास होता है, जिसमें तकरार भी होती है और अपनापन भी. यही वजह है कि ऐसे वीडियो लोगों को तुरंत अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं.
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक साली अपने जीजा के साथ मशहूर गाने जीजा तू काला पर दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो की खास बात सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि उसमें दिखाई दे रहे शख्स का चेहरा भी है, जिसे कई लोग भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से जोड़ रहे हैं. यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.
क्यों खास है ये वीडियो
वीडियो किसी शादी या पारिवारिक समारोह का लगता है, जहां माहौल पूरी तरह से उत्सवमय है. बैकग्राउंड में जीजा तू काला गाना बज रहा है और जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, साली पूरे उत्साह के साथ डांस फ्लोर पर आ जाती है. उसके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखते ही बनती है.
वह गाने के बोलों के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने जीजा के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती है. वहीं जीजा भी मुस्कुराते हुए उसका साथ देते हैं और माहौल को और भी हल्का-फुल्का बना देते हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री वीडियो की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आती है. साली-जीजा का रिश्ता आमतौर पर हंसी-मजाक और नोकझोंक से भरा होता है, और इस वीडियो में भी वही झलक साफ दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जुगाड़ से ऐसे तैयार करें लंबे हैंडल वाली झाड़ू, 5 मिनट की मेहनत में हो जाएगा सारा काम
डांस के दौरान साली जहां पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेप्स करती है, वहीं जीजा थोड़े संकोच और मुस्कान के साथ उसका साथ निभाते हैं. यही सहजता और अपनापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि, वीडियो को वायरल बनाने में एक और वजह अहम रही—जीजा का लुक. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स विराट कोहली जैसा दिखता है.






