Entertainment

जब अपनी फिल्म के डायरेक्टर को Priyanka Chopra ने दी जमकर गालियां, हाथ से निकलने वाली थी पिक्चर

जब अपनी फिल्म के डायरेक्टर को Priyanka Chopra ने दी जमकर गालियां, हाथ से निकलने वाली थी पिक्चर
जब अपनी फिल्म के डायरेक्टर को Priyanka Chopra ने दी जमकर गालियां, हाथ से निकलने वाली थी पिक्चर

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra: हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक में अपने टैलेंट की छाप छोड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन सिनेमा में वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुई हैं. वो एसएस राजामौली और महश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में धांसू कमबैक करने के लिए तैयार हैं. अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में प्रियंका ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए उन्होंने वर्क शॉप जॉइन की थी और डायरेक्टर को गालियां भी दी थीं.

यहां बात हो रही है प्रियंका चोपड़ा की शानदार फिल्मों में शुमार ‘बर्फी’ की. ये पिक्चर साल 2012 में रिलीज हुई थी. जिसमें उन्होंने सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ काम किया था. 14 साल पुरानी इस पिक्चर के डायरेक्टर थे अनुराग बसु. प्रियंका ने 2025 में सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें ये फिल्म साल 2009 में उस वक्त ऑफर हुई थी जब वो न्यूयॉर्क में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इसमें उन्होंने झिलमिल नाम का किरदार निभाया था.

हाथ से निकलने वाली थी ‘बर्फी’

प्रियंका ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया था, लेकिन ये फिल्म उनके हाथ से निकलने वाली थी उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ”जनवरी 2009 में मैं न्यूयॉर्क में अंजाना अंजानी की शूटिंग कर रही थी तब रणबीर कपूर ने उनकी नई फिल्म बर्फी के बारे में बताया, जिसे अनुराग बसु बना रहे थे. मैं भी उनके काम की तारीफ करती हूं.”

अभिनेत्री ने आगे बताया, ”उन्होंने मुझे जब झिलमिल का रोल ऑफर किया तो मैं बहुत खुश हुई. हम मुंबई में उनके घर पर मिले, तब मैं सजी-धजी एक इवेंट से लौटी थी, पर उन्होंने मुझे देखा और कहा कि वो झिलमिल के रूप में उन्हें सोच नहीं पा रहे हैं, पर हम फिर भी 5 दिन की वर्कशॉप के लिए तैयार हो गए.”

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की वो HIT फिल्म, 3 से भी कम है जिसकी IMDb रेटिंग

अनुराग बसु को दी थी गालियां

एक्ट्रेस ने बताया था, ”हमने खुद को रिसर्च में डुबो दिया, पढ़ना, वीडियो देखना, ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के साथ मीटिंग और एक्सरसाइज करते थे. एक दिन उन्होंने (अनुराग बसु) मुझे कहा कि मैं उन्हें गंदी हिंदी गालियां दूं. शर्मिंदा होकर, मैंने फिर भी कोशिश की. ये मजेदार था और इसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला और फिर ‘बसु-स्टाइल’ प्रैक्टिस के बाद, झिलमिल का जन्म हुआ ज्यादातर झिलमिल के सीन बिना तैयारी के किए गए थे.”

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply