Politics

जमीनी जुड़ाव, सुशासन और ‘ईज ऑफ लिविंग’… केरल बीजेपी के नेताओं को पीएम मोदी का मंत्र

जमीनी जुड़ाव, सुशासन और ‘ईज ऑफ लिविंग’… केरल बीजेपी के नेताओं को पीएम मोदी का मंत्र
जमीनी जुड़ाव, सुशासन और 'ईज ऑफ लिविंग'... केरल बीजेपी के नेताओं को पीएम मोदी का मंत्र

पीएम मोदी ने केरल बीजेपी के पंचायत सदस्यों से बातचीत की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल बीजेपी के चुने हुए पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगम सदस्यों से बातचीत की. इसे लेकर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा,7-लोक कल्याण मार्ग पर केरल बीजेपी पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और केरल के कॉर्पोरेशन सदस्यों ने मीटिंग की. इसमें तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन भी शामिल था, जहां बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है.

पीएम मोदी ने कहा, इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई. खासकर लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जुड़ाव को और गहरा करने के तरीके, हमारे गुड गवर्नेंस एजेंडा को आगे बढ़ाने और ईज ऑफ लिविंग को और बेहतर बनाने पर.यह साफ है कि केरल एलडीएफ और यूजीएफ से तंग आ चुका है और बीजेपी-एनडीए की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है.

हमारे कार्यकर्ता लोगों की चुनौतियों का समाधान करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा, लोगों की उम्मीदों को देखते हुए बीजेपी-एनडीए के चुने हुए सदस्य जमीनी स्तर पर काम करेंगे और लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करेंगे. केरल बीजेपी के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में हर उस कार्यकर्ता के योगदान को याद किया गया, जिसने इतने सालों में पार्टी को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है.

#VikasitaKeralam की ओर बढ़ रहा है राज्य

कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उनकी निःस्वार्थ कोशिशों की वजह से ही हम पूरे राज्य में आगे बढ़े हैं. आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी केरल में और भी आगे बढ़ेगी. वहीं, इस मुलाकात को लेकर केरल बीजेपी ने कहा, पीएम मोदी ने केरल के सिविक रिप्रेजेंटेटिव के 115 मेंबर वाले डेलीगेशन को होस्ट किया. सेंट्रल विजन और लोकल एग्ज़िक्यूशन के बीच के गैप को कम करने पर एक ज़बरदस्त चर्चा हुई. पीएम की लीडरशिप में केरल #VikasitaKeralam की ओर बढ़ रहा है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply