Vacancy

Internship: IIT गांधीनगर के साथ इंटर्नशिप का मौका, देशभर से ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

Internship: IIT गांधीनगर के साथ इंटर्नशिप का मौका, देशभर से ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स
Internship: IIT गांधीनगर के साथ इंटर्नशिप का मौका, देशभर से ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

IIT गांधीनगर के साथ करें इंटर्नशिप

Internship: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के साथ इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है. IIT गांधीनगर ने अपने समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. IIT गांधीनगर के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए देशभर से अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. IIT गांधीनगर देशभर के मोटिवेटेड स्टूडेंट्स को अपने कैंपस से जोड़ने के उद्देश्य से इस इंटर्नशिप प्रोग्राम को संचालित कर रहा है.

आइए जानते हैं कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को क्या सीखने को मिलेगा? जानेंगे कि कौन इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकता है? जानेंगे कि आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?

IIT गांधीनगर के साथ करें रिसर्च

इंटर्नशिप में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को IIT गांधीनगर के साथ रिसर्च करने का मौका मिलेगा. मसलन, IIT गांधीनगर के मेंटरशिप में इंटर्न रिसर्च कर सकेंगे. इंटर्न अपने प्रोजेक्ट के लिए IIT गांधीनगर की फैकल्टी, कैंपस में मौजूद लेटेस्ट लैबोरेटरीज और इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटीज का लाभ उठा सकते हैं.

5 मार्च तक करें आवेदन

IIT गांधीनगर की समर रिसर्च इंटर्नशिप के लिए देशभर से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स 5 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इंटर्नशिप के इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए IIT गांधीनगर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

स्टाइपेंड भी मिलेगा, जानें कितने महीने की इंटर्नशिप

IIT गांधीनगर की समर रिसर्च इंटर्नशिप की अवधि की बात करें तो ये गर्मियों की छुट्टियों में आयोजित की जाती है, जिससे की स्टूडेंट्स बिना पढ़ाई का नुकसान करते हुए इस इंंटर्नशिप प्राेग्राम में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक IIT गांधीनगर की समर रिसर्च इंटर्नशिपकम से कम 8 हफ्ते की होती है.

वहीं IIT गांधीनगर की समर रिसर्च इंटर्नशिप के लिए निर्धारित स्टाइपेंड की बात करते हैं. जानकारी के मुताबिक इंटर्नशिप पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को IIT गांधीनगर की तरफ से हर सप्ताह 2,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है. यानी 8 सप्ताह की इंटर्नशिप के लिए 16 हजार रुपये का स्टाइपेंड निर्धारित है. सभी इंटर्न को हॉस्टल में रहने की जगह दी जाती है. हालांकि स्टूडेंट्स को मामूली हॉस्टल चार्ज देना होता है.इंटर्नशिप पीरियड के आखिर में इंस्टीट्यूट में एक प्रेजेंटेशन देना होता है और एक फाइनल रिपोर्ट जमा करनी होती है.

ये भी पढ़ें-Internship: नाैकरी से पहले 93% छात्र करना चाहते हैं इंटर्नशिप, इस मामले में दूसरे नंबर पर यूपी के स्टूडेंट

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply