Health

बदलते मौसम में नहीं बिगड़ेगी सेहत, डॉक्टर कि इन टिप्स को करें फॉलो

बदलते मौसम में नहीं बिगड़ेगी सेहत, डॉक्टर कि इन टिप्स को करें फॉलो
बदलते मौसम में नहीं बिगड़ेगी सेहत, डॉक्टर कि इन टिप्स को करें फॉलो

बदलते मौसम की हेल्थ टिप्स
Image Credit source: Getty Images

देश के कई राज्यों में इस समय मौसम लगातार बदल रहा है. कभी ठंड तो कभी हल्की गर्मी महसूस हो रही है. ऐसे उतार-चढ़ाव भरे मौसम का असर सीधे सेहत पर पड़ता है. तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की समस्या बढ़ सकती है. कई लोगों को सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द की शिकायत भी होने लगती है. इस मौसम में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है.

अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की परेशानी भी बढ़ जाती है. इसके अलावा पेट से जुड़ी दिक्कतें, जैसे अपच, गैस और उलझन, भी आम हो जाती हैं.
मौसम के बार-बार बदलने से शरीर को ढलने में समय लगता है, जिससे कमजोरी महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को नींद की समस्या और चिड़चिड़ापन भी होने लगता है. त्वचा में रूखापन या एलर्जी के लक्षण भी दिख सकते हैं. ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी हो जाता है.

बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ध्यान?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि मौसम के हिसाब से अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी होता है. खानपान संतुलित रखें और शरीर को पर्याप्त पोषण दें. हल्का और ताजा भोजन पाचन को बेहतर रखता है. दिन में पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.

मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुबह-शाम की ठंड से बचे. रोज़ाना हल्की एक्सरसाइज या टहलना शरीर को एक्टिव रखता है और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है. नींद पूरी लेना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि कम नींद से शरीर जल्दी बीमार पड़ सकता है.साफ-सफाई का ध्यान रखने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है.

किसे सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत?

बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और प्रेगनेंट महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है. जिन लोगों को पहले से अस्थमा, एलर्जी, डायबिटीज या दिल से जुड़ी समस्या है, उन्हें भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग इस मौसम में जल्दी बीमार पड़ सकते हैं.

सावधानियां भी जरूरी

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाव करें. अगर सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो लापरवाही न करें. समय पर आराम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply