Viral

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: कोर्ट से शिवम मिश्रा को जमानत, आज ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार – Khabar Monkey

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: कोर्ट से शिवम मिश्रा को जमानत, आज ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार – Khabar Monkey

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में आज गिरफ्तार किए गए तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को जिला अदालत से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने 20 हजार के निजी मुचलके शिवम मिश्रा को ये जमानत दी. जमानत पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने 14 दिन की रिमांड देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की अपील को खारिज कर दिया. कोर्ट के आदेश के बाद शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय सिंह बाहर आए और मीडिया को पूरी जानकारी दी.

शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय सिंह ने बताया कि लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट के मामले में शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की रिमांड एप्लीकेशन निरस्त कर दी. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि 20 हजार के निजी मुचलके पर शिवम मिश्रा को जमानत मिली.

खबर अपडेट की जा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply