Viral

Viral Video: इंटरनेट का दिल जीत रही ऑटो ड्राइवर और उसकी नन्ही बेटी की ये बॉन्डिंग, यूजर्स बोले- ‘यही तो असली प्यार है’ – Khabar Monkey

Viral Video: इंटरनेट का दिल जीत रही ऑटो ड्राइवर और उसकी नन्ही बेटी की ये बॉन्डिंग, यूजर्स बोले- ‘यही तो असली प्यार है’ – Khabar Monkey
Viral Video: इंटरनेट का दिल जीत रही ऑटो ड्राइवर और उसकी नन्ही बेटी की ये बॉन्डिंग, यूजर्स बोले- 'यही तो असली प्यार है'

संघर्ष और ममता की अनोखी मिसालImage Credit source: X/@SaffronChargers

Auto Driver Video Viral: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. यह कहानी है एक ऐसे सिंगल फादर (Single Father) की, जो अपने मासूम बेटी के लिए न केवल एक रक्षक है, बल्कि उसका पूरा संसार भी. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे यह ऑटो चालक पिता अपनी फूल-सी बेटी की परवरिश और अपनी रोजी-रोटी के बीच संतुलन बैठाने के लिए रोज एक जंग लड़ता है.

पत्नी के गुजर जाने के बाद घर में बेटी आयुषी की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. ऐसे में पिता ने हार मानने के बजाय एक कठिन डगर चुनी. वह अपनी मासूम बेटी को घर में अकेला छोड़ने के बजाय उसे अपने साथ ऑटो रिक्शा में लेकर निकल पड़ता है.

जब पिता यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है, तो उसकी नन्ही बेटी ऑटो के पिछले हिस्से में, जहां सामान रखते हैं, वहां शांति से लेटी रहती है. ऑटो के झटके और शहर का शोरगुल भी उसकी नींद में खलल नहीं डालता, क्योंकि उसे पता है कि वह अपने पापा की सुरक्षा घेरे में महफूज है. ये भी पढ़ें: Viral Video: मोहब्बत होती तो ले देते 12 हजार के गिफ्ट पर पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति मांगता रहा माफी; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

भावुक कर देने वाले इस वीडियो के अंत में एक सुखद मोड़ तब आता है, जब वीडियो फिल्माने वाला यात्री ऑटो चालक और उसकी बेटी को स्नैक्स के लिए बाहर भी ले गया. ड्रिंक का आनंद लेते हुए बच्ची का मुस्कुराता हुआ चेहरा नेटिजन्स का दिल जीत रहा है. ये भी पढ़ें: ये बंदा हमारी लुटिया डुबोएगा, IND vs PAK मुकाबले से पहले क्या बोले पाकिस्तानी? देखें वीडियो

यूजर्स की प्रतिक्रिया

एक्स हैंडल @SaffronChargers से शेयर हुए इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स इस पिता के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि पुरुष होना आसान नहीं है. एक ने कमेंट किया, अपनी बच्ची को हर जगह साथ लेकर रोजी-रोटी कमाना, यही तो सच्चा प्यार और कर्तव्य है. दूसरे ने कहा, क्या इस व्यक्ति से संपर्क करने का कोई तरीका है या हम इस छोटी बच्ची की शिक्षा में योगदान दे सकते हैं?

अब देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply