Viral

Viral Video: रोमांस पड़ा भारी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में बंदे को लग गया 2 लाख का चूना; देखें वीडियो – Khabar Monkey

Viral Video: रोमांस पड़ा भारी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में बंदे को लग गया 2 लाख का चूना; देखें वीडियो – Khabar Monkey
Viral Video: रोमांस पड़ा भारी! गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में बंदे को लग गया 2 लाख का चूना; देखें वीडियो

सरप्राइज देने के चक्कर में लग गया चूना

Valentine Surprise Fail Video: कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बता रहा है कि इश्क कभी-कभी ‘भुलक्कड़’ भी हो सकता है. वैलेंटाइन डे से ठीक पहले एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए ऐसा तामझाम जुटाया कि उसे यह ताउम्र याद रहेगा, पर खुशी के लिए नहीं, बल्कि भारी-भरकम ‘चूने’ के लिए. आइए जानते हैं क्या है मामला?

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है एक शख्स सूट-बूट पहनकर बीच सड़क पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए रोमांटिक डेट जैसा माहौल बनाता है. आप देखेंगे कि उसने टेबल पर एक बड़ा-सा गिफ्ट बॉक्स रखा है, जो लाल रंग के हीलियम गुब्बारों से बंधा है. जैसे ही लड़की एक्साइटमेंट में आकर बॉक्स खोलती है, अंदर से गुलाबी रोशनी के साथ 2,000 डॉलर (यानी 1.81 लाख रुपये से अधिक) की नोटों की एक लंबी लड़ी गुब्बारों के साथ बाहर निकलने लगती है.

रोमांस पर भारी पड़ी एक छोटी-सी गलती

वीडियो में आगे आप देखेंगे कि पैसे देख लड़की खुशी से झूम उठी और अपने बॉयफ्रेंड को गले लगा लिया. बस यहीं खेल बिगड़ गया. गले लगने के चक्कर में शख्स के हाथ से नोटों की डोर छूट गई. चूंकि उसने पैसों की लड़ी को बॉक्स से नहीं बांधा था, इसलिए देखते ही देखते 2,000 डॉलर के नोट गुब्बारों के साथ आसमान की सैर पर निकल पड़े. ये भी पढ़ें:Viral Video: मोहब्बत होती तो ले देते 12 हजार के गिफ्ट पर पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति मांगता रहा माफी; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

फिर क्या था. शख्स बदहवास होकर उन गुब्बारों को पकड़ने की नाकाम कोशिश करता है, और फिर सदमे में सड़क पर ही लेट जाता है. वीडियो के आखिर में गर्लफ्रेंड उसे दिलासा देती नजर आती है, लेकिन नोट तब तक बादलों के पार पहुंच चुके थे. शख्स गर्लफ्रेंड से कहता है, यह मेरी महीने भर की कमाई थी. ये भी पढ़ें:ये बंदा हमारी लुटिया डुबोएगा, IND vs PAK मुकाबले से पहले क्या बोले पाकिस्तानी? देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

इंस्टाग्राम पर @hyoga.x द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 11.6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, भाई, अगर सैलरी की इतनी ही चिंता थी, तो ये स्टंट घर के अंदर कर लेते. दूसरे ने कहा, मैं तो बस ये सोच रहा हूं कि ये पैसे गिरे किसके छत पर होंगे? उसकी तो लॉटरी लग गई! एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, प्यार का पंचनामा.

अब देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply