Entertainment

ना वो रोए, ना गिड़गिड़ाए… राजपाल यादव के भाई ने वायरल खबरों का बताया सच…

ना वो रोए, ना गिड़गिड़ाए… राजपाल यादव के भाई ने वायरल खबरों का बताया सच…


एक्टर राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये से जुड़े मामले में पुलिस की हिरासत में हैं. उन्होंने 5 फरवरी को कोर्ट का आर्डर फॉलो करते हुए नियम के अनुसार सरेंडर कर दिया था, इसके बाद से पूरे इंटरनेट और फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चाएं होने लगीं. वहीं ये खबर आग की तरह उस समय फैल गई जब राजपाल का कोर्ट में दिया गया स्टेटमेंट वायरल हो गया. उन्होंने जज के सामने कहा, ‘ना तो मेरे पास पैसे हैं और ना ही मेरे दोस्त हैं.’ इन शब्दों के वायरल होते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स और जाने-माने चेहरे उनकी मदद के लिए आगे आए. वहीं फिल्म एसोसिएशन FWICE ने भी कलाकारों से राजपाल यादव की मदद करने की अपील की है. इसी बीच, एक्टर राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि जेल में जाने से पहले उनके भाई ने क्या कहा था.

सोशल मीडिया की खबरों को बताया अफवाह
राजपाल यादव के भाई ने सफाई देते हुए बताया कि उनके भाई जेल जाते समय ना रोए और ना ही गिड़गिड़ाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं, ऐसी खबरें सिर्फ अफवाह है. उन्होंने बताया कि ‘मैं अपने एक्सपीरियंस से ये कह सकता हूं कि चाहे कितनी भी बड़ी समस्या ही क्यों ना हो वो किसी के सामने रो या गिड़गिड़ा नहीं सकते है.’ एक्टर के छोटे भाई ने आगे बताया कि सरेंडर करने से पहले उन्होंने कॉल किया था और भरोसा दिलाया था कि पैसा सिर्फ इंवेस्टमेंट के तौर पर लिया गया था.

इस आधार पर दर्ज हुआ केस
श्रीपाल यादव ने आगे खुलासा किया कि एक्टर ने इंवेस्टमेंट से जुड़े पेपर पर साइन किया था. मगर बाद में फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई, तो उन पेपर को आधार बनाकर ही केस दर्ज करा दिया गया और पैसे मांगने की शुरुआत कर दी. वहीं उन्होंने आगे फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमने फिल्म के क्रेडिट्स में उस व्यक्ति का नाम प्रोड्यूसर के रूप में भी देखा, जो उसका हिस्सा है.’ राजपाल के भाई ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्टर की गिड़गिड़ाने की खबरों को गलत बताया है.

राजपाल भतीजी की शादी में होंगे शामिल
राजपाल ने सरेंडर करने से पहले अपने भाई को कॉल कर बताया कि कोर्ट के हिसाब से उन्हें सिर्फ एक दिन के लिए जेल जाना होगा. एक्टर ने अपने भाई को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘भैया, कोई चिंता की बात नहीं है. हम कोर्ट में ये साबित करेंगे कि पैसा इन्वेस्टमेंट के लिए था, किसी तरह का लोन नहीं था.’ श्रीपाल ने आगे कहा, ‘हमें फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हमारे भाई ने बताया कि फिल्मों में कई लोग इंवेस्टमेंट करते हैं और ये एक आम बात है.’ उन्होंने आगे बताया कि उनके भाई जल्द ही वापस आ जाएंगे और उनकी बेटी की शादी के जश्न में शामिल होंगे. आपको बता दें कि राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी को है और उनके परिवार को पूर उम्मीद है कि उससे पहले वो बाहर आ जाएंगे.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply